URAT PG Merit List Out 2025: पीजी एडमिशन की पहली सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड!

URAT PG 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने URAT PG 2025 (University of Rajasthan Admission Test for Postgraduate Courses) की पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।

Updated On 2025-07-08 12:47:00 IST

पीजी एडमिशन की पहली सूची जारी

URAT PG 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने URAT PG 2025 (University of Rajasthan Admission Test for Postgraduate Courses) की पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट अब ऑफिशियल पोर्टल- admissions.univraj.org/pgmeritAll पर जाकर अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं।

यह लिस्ट पीजी डिपार्टमेंट्स में सीट आवंटन की नींव बनेगी। हालांकि, काउंसलिंग शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से अपील की है कि वे नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें ताकि एडमिशन डेडलाइन, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि से जुड़ी कोई भी अपडेट मिस न हो।

URAT PG 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?

  • यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘URAT PG 2025’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर URATPG पोर्टल (admissions.univraj.org/uratpgPanel) पर रीडायरेक्ट हो जाएं।
  • अब ‘Merit List’ टैब पर क्लिक करें और ‘Round 1’ सेलेक्ट करें।
  • अपनी संबंधित कोर्स की PDF फाइल पर क्लिक करें।
  • अब आप उस कोर्स की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

URATPG परीक्षा, राजस्थान यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। हर साल बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मेरिट लिस्ट का समय पर जारी होना छात्रों को अपने शैक्षणिक भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करता है।

Tags:    

Similar News