RBSE 5th Result 2025: कब जारी होगा 5वीं का रिजल्ट? इस लिंक rajpsp.nic.in से आसानी से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड के 14 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।;

Update:2025-05-29 12:54 IST

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी।

RBSE 5th Result 2025
  • whatsapp icon

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद अब छात्रों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 5वीं के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड ने इसके लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि आज या कल तक रिजल्ट जारी हो सकता है। बोर्ड ने भी 27 मई को 2 से 3 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने बात कही है।

माना जा रहा है कि आज राजस्थान बोर्ड के 14 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जिसके बाद क्लियर हो जाएगा कि रिजल्ट आज या कल जारी होगा। रिजल्ट आने के बाद सभी छात्र राज शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

RBSE 5th Result 2025: 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
5वीं कक्षा में पास होने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं। लेकिन अगर कोई छात्र इस परीक्षा परिणाम में 33 फीसदी से कम अंक प्राप्त करता है तो E कैटेगरी में रखा जाएगा, जिसके बाद उस छात्र को सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेना होगा।

RBSE 5th Result 2025: कैसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'Rajasthan Board 5th Result 2025' की लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर रोल नंबर, जिला और कैप्चा भरकर 'Search' बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News