Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेट में बदलाव; अब मार्च में शुरू होंगे एग्जाम 

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित होंगी। जानें REET 2024 की वजह से बदलाव की पूरी जानकारी।

Updated On 2024-12-12 13:40:00 IST
Rajasthan Board RBSE 10th, 12th Result

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की पहले से तय तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। ये परीक्षाएं अब फरवरी के बजाय मार्च 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य कारण राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET-2025) है, जो फरवरी में आयोजित की जाएगी।  

20 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रभावित  
RBSE के सचिव कैलाशचंद शर्मा ने जानकारी दी कि REET परीक्षा 27 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। इस कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को उसी महीने कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "REET के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें बदलना जरूरी हो गया है। बोर्ड परीक्षाएं 5 से 10 मार्च के बीच शुरू हो सकती हैं। हालांकि, तारीखों की अंतिम घोषणा जल्द की जाएगी।"  

बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 20 लाख छात्र शामिल होंगे, जिनके लिए विशेष इंतजाम किए जाने हैं। पहले ये परीक्षाएं 20 और 27 फरवरी से शुरू होनी थीं।

और भी पढ़ें:- CBSE Board Exam 2025: 44 लाख छात्र, 2.5 करोड़ पेपर, 2 साल की मेहनत!; जानें बोर्ड तैयारी से जुड़ी डिटेल

REET-2024: प्रमुख कारण 
REET परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस बार भी 10 से 12 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। यह परीक्षा लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

REET और बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में स्टाफ और संसाधनों की जरूरत होती है। दोनों परीक्षाओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए RBSE को यह बदलाव करना पड़ा।

और भी पढ़ें:- MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का टाइम टेबल; जानें कब कौन सा होगा Exam

REET का महत्व
REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक आवश्यक पात्रता परीक्षा है। इसे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित किया जाता है। REET पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता सर्टिफिकेट दिया जाता है।  

2022 से पहले यह सर्टिफिकेट तीन साल के लिए मान्य होता था, लेकिन अब इसे आजीवन मान्यता दी गई है। REET में सफल होने वाले उम्मीदवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के योग्य माने जाते हैं।

Similar News