Bihar STET Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, bsebstet.com पर चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Bihar STET Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड (BSEB) bsebstet.com पर रिजल्ट अपलोड करेगा। जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड डिटेल्स।
Bihar STET Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद है।
Bihar STET Result 2025: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर कभी भी अपलोड कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और रिजल्ट जारी होते ही वे अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
Bihar STET 2025 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
बिहार STET 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो चरणों में हुई-
- पेपर 1: कक्षा 9 और 10 के लिए
- पेपर 2: कक्षा 11 और 12 के लिए
दोनों ही पेपर राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा माने जाते हैं।
Bihar STET Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'Bihar STET Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन / एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
Bihar STET 2025 के स्कोरकार्ड में निम्न विवरण दिए जाएंगे-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- किस पेपर में शामिल हुए (पेपर 1 या पेपर 2)
- चयनित विषय
- कैटेगरी
- प्राप्त अंक
- पास / फेल की स्थिति
Bihar STET 2025 पासिंग मार्क्स
उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है-
- सामान्य वर्ग: 50% (75 अंक)
- BC: 45.5% (68.25 अंक)
- OBC: 42.5% (63.75 अंक)
- SC / ST / PwD: 40% (60 अंक)
- महिला उम्मीदवार: 40% (60 अंक)
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
बिहार बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले कोई SMS या ईमेल अलर्ट नहीं भेजता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे bsebstet.com और BSEB के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार नजर बनाए रखें।