Maharashtra FYJC admission 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें अलॉटमेंट रिजल्ट
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 की पहली मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लिस्ट 28 जून को जारी हो गई है। जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट, कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीख और सीट डिटेल्स।
By : sumit kumar
Updated On 2025-06-29 19:44:00 IST
Maharashtra FYJC 1st Merit List
Maharashtra FYJC admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने कक्षा 11वीं (First Year Junior College - FYJC) में प्रवेश के लिए CAP राउंड 1 की मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लिस्ट शनिवार, 28 जून 2025 को जारी कर दी है। जिन छात्रों ने FYJC काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे mahafyjcadmissions.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीखें
- 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक शाम 6 बजे तक छात्रों को अपने अलॉटेड कॉलेज जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित संदेश के अनुसार, माइनॉरिटी, मैनेजमेंट और इन-हाउस कोटा लिस्ट भी 28 जून को जारी कर दी गई है।
FYJC 1st Merit List ऐसे चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'अलॉटमेंट लिस्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी Application Number दर्ज करें।
- अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड और सेव करें।
अगला चरण
- 4 जुलाई 2025 को अगली राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी।
इस साल की सीट डिटेल
- कुल सीटें: 21,23,040
- CAP (Centralized Admission Process) के तहत: 18,97,526 सीटें
- रिजर्व कोटा के तहत: 2,25,514 सीटें
- कुल रजिस्टर्ड कॉलेज: 9,435
जरूरी निर्देश
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर नजर बनाए रखें।