KMAT 2025 Session 1 Results: आज शाम 4 बजे जारी होंगे KMAT सेशन 1 के नतीजे, जानें स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका

KMAT (Karnataka Private Postgraduate Colleges Association) परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। KMAT Result 2025 (Session 1) आज यानी 23 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।

Updated On 2025-09-23 12:52:00 IST

KMAT 2025 Session 1 Results To Be OUT Today

KMAT 2025 Session 1 Results: KMAT (Karnataka Private Postgraduate Colleges Association) परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। KMAT Result 2025 (Session 1) आज यानी 23 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। पहले इसे 22 सितंबर को जारी होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से नतीजों में देरी हो गई थी। अब उम्मीदवार अपने KMAT Scorecard आधिकारिक वेबसाइट kmatindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, KMAT Session 2 Registration 2025 की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

KMAT 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

KMAT Result (Session 1): 23 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे)

KMAT Session 2 Registration: 16 सितंबर – 12 अक्टूबर 2025

KMAT Mock Test: 15–16 अक्टूबर 2025

KMAT Admit Card: 16 अक्टूबर 2025

KMAT Exam (Session 2): 18 अक्टूबर 2025

KMAT Result 2025 ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट kmatindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “KMAT 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब ‘Login’ पर क्लिक करें।
  • आपका KMAT Scorecard स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

KMAT Session 2 Registration 2025 – आवेदन शुल्क

जनरल/NC-OBC/SC/ST/PwD: ₹1230 (GST सहित)

KMAT 2025 Session 2: आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर "KMAT 2025 Application" लिंक पर क्लिक करें।
  2. नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।
  3. मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से वेरिफाई करें।
  4. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
  5. इन्हीं क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म पूरा करें।
  6. कोर्स और टेस्टिंग लोकेशन का चयन करें।
  7. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस ऑनलाइन मोड से जमा करें।
Tags:    

Similar News