ATE 2026: IIT गुवाहाटी ने two-paper combination लिस्ट जारी की, 25 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन

GATE 2026 के लिए IIT गुवाहाटी ने दो-पेपर संयोजन सूची (two-paper combination) जारी की। 25 अगस्त 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तारीख 25 सितंबर। जानें परीक्षा तिथि, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

Updated On 2025-08-21 20:23:00 IST

GATE 2026: two-paper combination List

GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी जारी साझा की है। GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार इस साल दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं, लेकिन चुने गए विषय आधिकारिक रूप से स्वीकृत संयोजनों में अनिवार्य है। इसलिए रिजस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से पेपर कॉबिनेशन की लिस्ट चेक जरूर चेक कर लेना चाहिए।

GATE 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 25 अगस्त 2025
  • बिना लेट फीस के अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2025

आवश्यक दिशा निर्देश

  • आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और सरकारी फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पहचान पत्र जैसे सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
  • ध्यान रखें कि एक बार रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान होने पर, वापसि नहीं होगा।

GATE 2026: परीक्षा तिथि और प्रारूप

GATE 2026 परीक्षा चार तारीखों - 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, और सभी परीक्षाएं अंग्रेजी में होंगी।

दो-पेपर विकल्प के नियम

दो-पेपर विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को पहले एक मुख्य पेपर चुनना होगा, और दूसरा पेपर IIT गुवाहाटी द्वारा स्वीकृत संयोजनों में से ही चुनना होगा। आवेदन विंडो के दौरान इस सूची से बाहर का कोई संयोजन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, आयोजन संस्थान ने कहा है कि बाद में लॉजिस्टिक्स की संभावना के आधार पर संयोजनों में वृद्धि की जा सकती है।

two-paper combination लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें।

परीक्षा केंद्र और शुल्क नीति

  • दो पेपरों के लिए परीक्षा केंद्र एक ही शहर में हो सकते हैं, लेकिन समय और बुनियादी ढांचे की सीमाओं के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।
  • अगर किसी चुने गए संयोजन को परिचालन कारणों से हटाया जाता है, तो उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा और दूसरे पेपर का शुल्क वापस किया जाएगा।

सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें। GATE 2026 उच्च शिक्षा और पीएसयू नौकरियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए समय पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

Tags:    

Similar News