CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी की टॉपर लिस्ट जारी, जानें मेधावियों को कितने अंक मिले
CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।;
एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू

CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार भी देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में भाग लिया।
CUET UG 2025: माध्यम-वार पंजीकरण और उपस्थित उम्मीदवारों की स्थिति
माध्यम | पंजीकृत उम्मीदवार | उपस्थित उम्मीदवार |
अंग्रेजी | 11,11,037 | 8,73,115 |
हिंदी | 2,20,703 | 1,85,605 |
बंगाली | 9,968 | 4,869 |
तमिल | 4,992 | 3,450 |
असमिया | 3,164 | 1,493 |
मलयालम | 544 | 412 |
तेलुगु | 182 | 128 |
कन्नड़ | 70 | 46 |
उड़िया | 323 | 214 |
उर्दू | 275 | 215 |
गुजराती | 354 | 233 |
मराठी | 146 | 113 |
पंजाबी | 124 | 78 |
CUET UG Result 2025: श्रेणीवार उपस्थिति के आंकड़े
श्रेणी | पंजीकृत उम्मीदवार | उपस्थित उम्मीदवार |
सामान्य (GEN) | 6,08,705 | 4,75,051 |
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) | 4,44,227 | 3,59,264 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 73,017 | 60,315 |
एससी (SC) | 1,44,289 | 1,14,751 |
एसटी (ST) | 84,461 | 62,354 |
अब आगे क्या करें?
CUET UG का रिजल्ट आ चुका है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। अब आपको उस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाना होगा जहां आपने आवेदन किया था, और वहां की काउंसलिंग प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, और दस्तावेज़ सत्यापन की जानकारी प्राप्त करनी होगी।