CUET UG 2025 Result OUT: भारत के टॉप 10 कॉलेज, जहां आप ले सकते हैं एडमिशन

CUET UG 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अब छात्र अपने पसंदीदा कोर्स और यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए NIRF रैंकिंग के आधार पर भारत के टॉप 10 UG कॉलेज कौन से हैं।

Updated On 2025-07-04 17:11:00 IST

(Image- Grok) भारत के टॉप 10 कॉलेज

CUET UG 2025 Result OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज (4 जुलाई) CUET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के जारी होने के साथ ही अब छात्र अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी और कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CUET के जरिए देशभर के प्रमुख केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 के अनुसार भारत के टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट, जो UG स्टडी के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं।

भारत के टॉप 10 अंडरग्रेजुएट कॉलेज (NIRF 2024 रैंकिंग के अनुसार)

1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली

  • स्कोर: 74.47 | रैंक: 1
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी का ये कॉलेज हर साल टॉप रैंकिंग में शामिल होता है।

2. मिरांडा हाउस, दिल्ली

  • स्कोर: 73.22 | रैंक: 2
  • महिलाओं के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक।

3. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, पश्चिम बंगाल

  • स्कोर: 72.97 | रैंक: 3
  • लड़कों के लिए प्रतिष्ठित कॉलेज, स्वामी विवेकानंद के नाम पर स्थापित।

4. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली

  • स्कोर: 72.97 | रैंक: 3
  • 1881 में स्थापित यह कॉलेज अपनी अकादमिक गुणवत्ता और एलुमनाई नेटवर्क के लिए प्रसिद्ध है।

5. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD), दिल्ली

  • स्कोर: 72.59 | रैंक: 5
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध, लगातार रैंकिंग में सुधार।

6. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

  • स्कोर: 72.15 | रैंक: 6
  • प्रतिष्ठित कैथोलिक संस्थान, NAAC से A++ ग्रेड।

7. PSGR कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वुमेन, कोयंबटूर

  • स्कोर: 72.09 | रैंक: 7
  • UGC द्वारा एक्सीलेंस कॉलेज घोषित।

8. लोयोला कॉलेज, चेन्नई

  • स्कोर: 70.74 | रैंक: 8
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से संबद्ध एक नामी जेसुइट संस्था।

9. किरोरी मल कॉलेज, दिल्ली

  • स्कोर: 69.86 | रैंक: 9
  • कला और विज्ञान दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन।

10. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली

  • स्कोर: 69.49 | रैंक: 10
  • DU का यह कॉलेज कला और विज्ञान दोनों में शानदार विकल्प देता है।

इन टॉप कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर योग्यता, कट-ऑफ और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।

Tags:    

Similar News