CTET February 2026 Notification OUT: सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें एग्ज़ाम डेट

CTET February 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

Updated On 2025-11-28 10:30:00 IST

CTET February 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन 27 नवंबर 2025 को प्रकाशित किया गया, जिसका इंतजार देशभर के लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। सीबीएसई द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

CTET 2026 Eligibility (पात्रता)

पेपर-I (कक्षा 1 से 5):

उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास होना जरूरी है। साथ में 2 वर्ष का डी.एल.एड. (D.El.Ed.) पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों, वैकल्पिक रूप से 4 वर्षीय B.El.Ed. भी मान्य है। 10+2 में 45% अंक होने पर भी 2 वर्षीय डी.एल.एड. अनिवार्य।

पेपर-II (कक्षा 6 से 8):

उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) पास होना आवश्यक है। इसके साथ 2 वर्ष का डी.एल.एड. या 1 वर्ष का B.Ed. पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों। स्नातक में 50% अंक होने पर B.Ed. अनिवार्य है।

CTET February 2026 Exam Date & Timing

परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में होगी:

पेपर-II: सुबह 9:30 AM से 12:00 PM

पेपर-I: दोपहर 2:30 PM से 5:00 PM

दोनों पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

Tags:    

Similar News