CSIR UGC NET 2025: जारी हुई परीक्षा शहर सूचना स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी। जानें 28 जुलाई को होने वाली परीक्षा की शिफ्ट, विषय और डाउनलोड प्रक्रिया की पूरी डिटेल।

Updated On 2025-07-20 12:36:00 IST

CSIR UGC NET December Registration starts

CSIR UGC NET City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अगर आपने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो अब आप जान सकते हैं कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में पड़ा है।

28 जुलाई को होंगे सभी विषयों के पेपर
इस साल की CSIR NET परीक्षा 28 जुलाई 2025 को एक ही दिन आयोजित की जा रही है। कुल 5 विषयों के लिए यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:

पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे):

  1. जीवन विज्ञान (Life Sciences)
  2. पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे):

  • गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)
  • रासायनिक विज्ञान (Chemical Sciences)
  • भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका
CSIR-UGC NET परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके ज़रिए उम्मीदवारों को Junior Research Fellowship (JRF) और Assistant Professor की नियुक्ति, साथ ही Ph.D. एडमिशन में भी लाभ मिलता है।

परीक्षा शहर की सूचना स्लिप ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “संयुक्त CSIR-UGC NET जून-2025: एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन भरनी होगी।
  • अब "Submit" बटन दबाएं।
  • अब आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • उसे डाउनलोड और प्रिंट जरूर कर लें।

Tags:    

Similar News