CBSE Supplementary Exam 2025: 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं, यहां देखें पूरी डेटशीट

CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड ने टाइमटेबल जारी कर दिया है। यहां देखें पूरी डेटशीट, जरूरी दिशा-निर्देश और परीक्षा विषय।

Updated On 2025-06-28 18:01:00 IST

CBSE supplementary exam 2025 Date Sheet

CBSE supplementary exam 2025 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की टाइमटेबल आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) से शुरू होंगी। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में असफलता पाई है या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

CBSE ने यह टाइमटेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया है। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी, हालांकि कुछ व्यावसायिक (vocational) और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा केवल दो घंटे की होगी।

CBSE supplementary exam 2025: विषय और डेटशीट की झलक

CBSE 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई, मंगलवार से देशभर में आयोजित की होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, हालांकि कुछ व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा की अवधि केवल दो घंटे की होगी।

बोर्ड द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, पहले दिन परीक्षा में शामिल प्रमुख विषयों में अंग्रेजी वैकल्पिक, हिंदी वैकल्पिक, उर्दू वैकल्पिक और संस्कृत वैकल्पिक जैसे भाषा विषय शामिल हैं। इसके अलावा, सामाजिक विज्ञान के तहत इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र की परीक्षाएं भी पहले ही दिन होंगी।

विज्ञान और गणित के विषयों की बात करें तो भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स की परीक्षाएं भी पहले दिन आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही व्यवसायिक अध्ययन, लेखांकन, सूचना विज्ञान अभ्यास, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान जैसे विषय भी शेड्यूल में शामिल हैं।

बोर्ड ने इस बार कई क्षेत्रीय भाषाओं जैसे पंजाबी, बंगाली, मणिपुरी, मलयालम, फ्रेंच, नेपाली आदि को भी पूरक परीक्षा में शामिल किया है। इसके अलावा, व्यावसायिक और कौशल आधारित क्षेत्रों जैसे खुदरा, सूचना प्रौद्योगिकी, वेब एप्लिकेशन, मोटर वाहन, वित्तीय बाजार प्रबंधन, पर्यटन, सौंदर्य एवं कल्याण, और कृषि जैसे विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित की गई हैं।

छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं कक्षा डेटशीट देखने के लिए क्लिक करें।

12वीं कक्षा का डेटशीट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

जरूरी दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।
  • परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा।
  • छात्रों को एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
  • अनुशासनहीनता या UFM नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Tags:    

Similar News