Ayush NEET UG Round 2: आयुर्वेद और होम्योपैथी के लिए राउंड 2 का सीट आवंटन घोषित, ऐसे करें चेक
AACCC ने आयुष NEET UG 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार aaccc.gov.in पर कॉलेज और कोर्स आवंटन देख सकते हैं। रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है।
NEET SS 2025
Ayush NEET UG 2025: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आज, 25 सितंबर 2025 को Ayush NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Result जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट मिली है, उन्हें 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
किन कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश?
यह काउंसलिंग प्रक्रिया सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (AYUSH Courses) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
एडमिशन के समय जरूरी दस्तावेज
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- NEET UG एडमिट कार्ड
- NEET UG स्कोर कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- आठ पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट)
- सभी दस्तावेजों की दो सत्यापित कॉपियां
ध्यान देने योग्य बातें
AACCC ने साफ कहा है कि यह परिणाम अस्थायी (Provisional) है और इसमें बदलाव संभव है। इस आधार पर उम्मीदवार कोई स्थायी दावा नहीं कर सकते और न ही इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही उम्मीदवार पोर्टल से अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- अब "Ayush NEET UG Seat Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।