AIBE 20 Exam Date 2025: ऑल इंडिया बार परीक्षा 30 नवंबर को, जानें पूरा शेड्यूल और सिलेबस

AIBE 20 Exam Date 2025 घोषित: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 20 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। नोटिफिकेशन, शेड्यूल, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।

Updated On 2025-09-28 11:52:00 IST

AIBE 20 Admit card 2025

AIBE 20 Exam Date 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 20 (XX) 2025 नोटिफिकेशन 26 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। इसके अनुसार, AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

AIBE परीक्षा वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को “Certificate of Practice” मिलता है, जो भारत की अदालतों में प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य है।

AIBE 20 Exam Date & Schedule 2025

नोटिफिकेशन जारी: 26 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025

आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध है।

AIBE 20 Exam Pattern & Syllabus

इस परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल विभिन्न कानून विषयों से होंगे, जैसे:

  1. संवैधानिक कानून (Constitutional Law)
  2. भारतीय दंड संहिता (IPC)
  3. दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)
  4. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act)
  5. परिवार कानून (Family Law)
  6. लोकहित याचिका (PIL)
  7. प्रशासनिक कानून
  8. सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख निर्णय
  9. पेशेवर आचार संहिता (Professional Ethics)
  1. AIBE 20 Registration 2025

उम्मीदवारों को सबसे पहले AIBE 20 रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही वे आवेदन पत्र भर सकेंगे।

Tags:    

Similar News