अखिल भारतीय बार परीक्षा: बीसीआई ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस; अभ्यर्थी जरूर पढ़ें

AIBE 20 Exam 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने घोषणा की है कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-20) का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

Updated On 2025-11-27 10:11:00 IST

AIBE 20 Exam 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने घोषणा की है कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-20) का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए परिषद ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने केंद्र की लोकेशन की पुष्टि कर लें, जिससे परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। उम्मीदवारों को सुबह 11:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा में सिर्फ Bare Acts की अनुमति

BCI ने इस बार परीक्षा नियम और भी सख्त कर दिए हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर केवल Bare Acts (जिनमें कोई नोट्स, अंडरलाइनिंग या कमेंट्री न हो) ले जा सकेंगे। इसके अलावा सभी बाहरी सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे।

प्रतिबंधित वस्तुएं:

  1. मोबाइल फोन
  2. डिजिटल/स्मार्ट वॉच
  3. बैग, पर्स और हैंडबैग
  4. कैलकुलेटर
  5. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  6. नोट्स या कोई अन्य पुस्तक (Bare Acts को छोड़कर)

केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग

BCI ने साफ कहा है कि उत्तर पत्रक पर केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन ही इस्तेमाल किया जाए। पेंसिल का उपयोग करने पर उम्मीदवार को तुरंत परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत

जिन परीक्षार्थियों की दिव्यांगता 40% या उससे अधिक है, उन्हें हर घंटे के लिए 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें परीक्षा के दौरान अपना वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

पात्रता और परीक्षा अनुशासन

BCI ने स्पष्ट किया है कि उपस्थिति प्रोविजनल मानी जाएगी, यानी अंतिम पात्रता की जांच बाद में की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार पात्रता मानकों को पूरा नहीं करता पाया गया, तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान नकल या किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि पकड़े जाने पर तुरंत परीक्षा से निष्कासन का प्रावधान है।

AIBE 20 का प्रमुख सिलेबस (मुख्य विषय)

  1. संवैधानिक कानून
  2. भारतीय दंड संहिता एवं नई भारतीय न्याय संहिता
  3. CrPC एवं नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
  4. CPC
  5. साक्ष्य अधिनियम एवं नया भारतीय साक्ष्य अधिनियम
  6. ADR (Arbitration सहित)
  7. फैमिली लॉ
  8. जनहित याचिका (PIL)
  9. प्रशासनिक कानून
  10. प्रोफेशनल एथिक्स और BCI नियम
  11. कंपनी कानून
  12. पर्यावरण कानून
  13. साइबर कानून
  14. श्रम एवं औद्योगिक कानून
  15. टॉर्ट कानून
  16. टैक्सेशन
  17. कॉन्ट्रैक्ट, प्रॉपर्टी, Specific Relief, Negotiable Instruments
  18. भूमि अधिग्रहण कानून
  19. बौद्धिक संपदा कानून
Tags:    

Similar News