शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 900 और निफ्टी 300 अंक लुढ़के, ईरान-होर्मुज तनाव से तेल महंगा
Stock Market Crash: सेंसेक्स 900 और निफ्टी 300 अंक गिरा। ईरान-होर्मुज संकट से कच्चा तेल 80 डॉलर के पास। निवेशकों की चिंता बढ़ी, IT और ऑटो सेक्टर में गिरावट।
शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 900 और निफ्टी 300 अंक लुढ़के, ईरान-होर्मुज तनाव से तेल महंगा
Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 23 जून को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 81,500 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट के साथ यह 24,830 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, HCL टेक और HUL जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर 2% तक गिर गए हैं।
क्यों गिरा भारतीय शेयर बाजार?
- ईरान की संसद ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। यह रास्ता वैश्विक कच्चे तेल की 20-25% सप्लाई के लिए जरूरी है। इससे तेल की कीमतें बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं हैं।
- तेल महंगा होने से न सिर्फ कॉरपोरेट लागत बढ़ेगी, बल्कि कंपनियों का मुनाफा घटना भी तय माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कास्ट बढ़ने से खान पान सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होंगी, इससे बाजार में डिमांड प्रभावित होगी।
- कंपनियों का मुनाफा घटने और स्टॉक मार्केट की गिरावट से निवेशक घबराए। इससे बाजार में बिकवाली तेज हो सकती है।
सेक्टोरियल अपडेट
इंडेक्स | गिरावट/तेजी |
Nifty IT | 🔻 1.60% नीचे |
Nifty Auto | 🔻 1.20% नीचे |
Nifty Media | 🔺 2.50% ऊपर |
Pharma, PSU Bank | 🔻 ~0.50% नीचे |
Infosys, HCL Tech, HUL जै | 2% तक की गिरावट |
शेयर बाजार में गिरावट कब तक ?
शेयर बाजार की यह गिरावट अस्थायी है। ईरान संकट टला भी जाता है, लेकिन यदि होर्मुज संकट लंबा चला, तो तेल की कीमतें और ऊंची जाएंगी। इससे महंगाई और ब्याज दरें फिर बढ़ सकती हैं। ऐसे में IT, ऑटो, FMCG, मेटल सेक्टर में और दबाव आ सकता है। निवेशकों को लॉन्ग टर्म सोच रखनी होगी। मजबूत स्टॉक्स में गिरावट पर निवेश का अवसर तलाशना चाहिए।
Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट का असर
जापान का Nikkei | –227 अंक |
कोरिया का KOSPI | –21 अंक |
Hang Seng | –0.11% |
Shanghai Composite | +5 अंक |
अमेरिका का NASDAQ | –0.51% |
S&P 500 | –13 अंक |
ग्लोबल स्तर पर तेल संकट निवेशकों में बेचैनी
ग्लोबल स्तर पर तेल संकट और मुद्रास्फीति की आशंका से निवेशकों में बेचैनी है। इंडियन स्टॉक मार्केट में 20 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹7,940.70 करोड़ की खरीदारी की थी। जबकि, घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹3,049.88 करोड़ की बिकवाली की। वहीं 1 जून से अब तक FIIs की नेट खरीदारी ₹3,897.21 करोड़ और DIIs की नेट खरीदारी: ₹56,786.30 करोड़ है।