RIL Results Q1 FY2025-26: रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे घोषित, रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज, जियो और रिटेल कारोबार ने किया कमाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹30,783 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया। जियो और रिटेल सेगमेंट की जोरदार ग्रोथ के साथ कंपनी का EBITDA ₹58,024 करोड़ पहुंचा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated On 2025-07-18 23:05:00 IST

RIL Q1 Results 2025-26

RIL Q1 Results 2025-26: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने ₹30,783 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 76.5% ज्यादा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2.73 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जो 6% की ग्रोथ को दर्शाता है।

रिलायंस का EBITDA भी 35.7% की बढ़त के साथ ₹58,024 करोड़ तक पहुंच गया है। रिलायंस की इस ग्रोथ का बड़ा श्रेय जियो और रिटेल सेगमेंट को जाता है।

जियो प्लेटफॉर्म्स का शानदार प्रदर्शन

  • जियो का EBITDA 23.9% की वृद्धि के साथ ₹18,135 करोड़ हो गया।
  • जियो का शुद्ध लाभ ₹7,110 करोड़ रहा, जो 24.8% की बढ़त दर्शाता है।
  • जियो के ग्राहकों की संख्या 49.81 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
  • 5G ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ पार कर गई है।
  • ARPU बढ़कर ₹208.7 हो गया है।
  • प्रति ग्राहक डेटा खपत 37 GB/माह रही, जो इंडस्ट्री में सबसे अधिक है।

जियोगेम्स क्लाउड लॉन्च

जियो ने क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म जियोगेम्स क्लाउड लॉन्च किया है, जिससे हाई-एंड गेम्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप व सेट टॉप बॉक्स से आसानी से खेला जा सकता है।

रिलायंस रिटेल ने रचा नया इतिहास

रिटेल कारोबार का रेवेन्यू ₹84,171 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें ग्रोसरी और फैशन सेगमेंट सबसे आगे रहे।

  • EBITDA 12.7% बढ़कर ₹6,381 करोड़ हो गया।
  • 388 नए स्टोर्स के साथ कुल स्टोर 19,592 हो गए हैं।
  • रजिस्टर्ड ग्राहक 35.8 करोड़ के आंकड़े को पार चुके हैं।
  • जियोमार्ट के ऑर्डर में 175% की सालाना वृद्धि देखी गई।

O2C और अन्य सेगमेंट का प्रदर्शन

O2C सेगमेंट का रेवेन्यू ₹1.54 लाख करोड़ रहा, जो क्रूड दामों में कमी के कारण थोड़ा कम रहा।

  • O2C का EBITDA ₹14,511 करोड़ तक बढ़ा है।
  • ऑयल और गैस सेगमेंट का EBITDA ₹4,996 करोड़ रहा।

जियोस्टार ने ₹11,222 करोड़ का रिकॉर्ड रेवेन्यू और ₹1,017 करोड़ का EBITDA दर्ज किया है। जियोहॉटस्टार के यूजर बेस ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

आकाश अंबानी का बयान

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ''5G और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में मजबूत पकड़ के साथ जियो भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। AI में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

ईशा अंबानी का बयान

रिलायंस रिटेल के कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "हमने ऑपरेशनल उत्कृष्टता और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए ग्राहकों की सेवा में निरंतर सुधार किया है।"

Tags:    

Similar News