Gold Price Today: गोल्ड कीमतों में आज तेजी, चांदी भी लंबी गिरावट के बाद संभली; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमतें हर दिन बदल रही हैं। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. और चांदी 80 हजार रु. से ऊपर सर्वोच्च स्तर पर थी।

Updated On 2024-02-29 11:54:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। आज यानी गुरुवार (29 फरवरी) को भारत के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 62,830 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,590 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1420 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी लगातार 10 दिन लुढ़के के बाद थोड़ी संभाली है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 300 रुपए चढ़े
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी आई। चांदी के दाम 300 रुपए चढ़कर 74,200 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले पिछले 10 दिनों में चांदी के दाम 3200 रुपए प्रति KG तक लुढ़के थे। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 75,700 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 2044.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 22.70 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News