Gold Price Today: सोना-चांदी में बंपर उछाल, गोल्ड कीमतों ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: गोल्ड कीमतों में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। सोने के दाम 28 दिसंबर 2023 के बाद मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर 64,850 पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Updated On 2024-03-05 13:09:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी है। आज यानी मंगलवार (5 मार्च) को गोल्ड 700 से 760 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 64,850 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 59,450 रु. है। पिछले 5 दिन में सोने की कीमतों में 2020 रुपए की तेजी आई है। बता दें कि सोना 28 दिसंबर के अपने ऑलटाइम हाई से 600 रुपए ऊपर निकल चुका है। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी में 1100 रुपए की बंपर तेजी
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 1100 रुपए चढ़कर 74,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते चांदी के दाम लगातार 3 दिन में 1100 रुपए तक बढ़े थे, इसके बाद रविवार को बड़ी गिरावट आई। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मंगवार को कॉमैक्स पर सोना 1.10 डॉलर चढ़कर 2123.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। यह 24.02 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (5 मार्च) भाव (4 मार्च) अंतर
दिल्ली     59,600 58,900 (+700)
मुंबई 59,450 58,750 (+700)
चेन्नई           60,150 59,300 (+850)
कोलकाता 59,450 58,750 (+700)
हैदराबाद                59,450 58,750 (+700)
बेंगलुरु             59,450 58,750 (+700)
पुणे          59,450 58,750 (+700)
अहमदाबाद 59,450 58,750 (+700)
लखनऊ           59,450 58,750 (+700)
भोपाल 59,450 58,750 (+700)
इंदौर 59,450 58,750 (+700)
रायपुर 59,450 58,750 (+700)
बिलासपुर           59,450 58,750 (+700)
चंडीगढ़            59,450 58,750 (+700)
जयपुर 59,450 58,750 (+700)
पटना 59,450 58,750 (+700)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News