gold price: सोना पहली बार 95 हजार पार, लाख टके के सवाल क्या 1 लाख करेगा पार?

gold prices on 17th april 2025: सोने की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। गुरुवार को सोना पहली बार 95 हजार रुपये के पार चला गया। इसके बाद सबके मन में यही सवाल है कि इस बार क्या 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख के पार जाएगी।

By :  Desk
Updated On 2025-04-17 17:58:00 IST
gold rate today in india

gold prices on 17 april 2025: घरेलू और वैश्विक बाजार में गुरुवार (17 अप्रैल) को सोने में एक बार भी बड़ी तेजी को देखने को मिली और ये कीमती धातु पहली बार 95 हजार के पार पहुंच गई। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट यानी MCX सुबह के सेशन में 95935 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया, जोकि एक लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से 5 फीसदी ही दूर है। 22 कैरेट सोना 87860 प्रति 10 ग्राम बिक रहा। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोना $3,333 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा। 

सोने की कीमतों में इजाफे के घरेलू के साथ ही ग्लोबल कारण हैं। सबसे पहले, अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी में अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी ने निवेशकों को 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश के विकल्प की ओर मोड़ा है। अमेरिका के ट्रेजरी बॉन्ड्स में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे गोल्ड की मांग और इजाफा हो गया है। 

चीन बना सबसे बड़ा खरीदार
चीन ने इस साल की पहली तिमाही में 12.8 टन सोना खरीदा है। चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में भी 2.3% की बढ़त दर्ज हुई है, जो अब $3.5 ट्रिलियन तक पहुंच गया है। यह साफ संकेत है कि चीन गोल्ड को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रहा।

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर ने भड़काई सोने में आग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जरूरी मिनरल्स पर टैरिफ लगाने की जांच शुरू की है। इससे पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स पर रियायत दी थी, लेकिन अब कॉपर, दवाएं, लकड़ी और चिप्स जैसे आइटम्स पर भी टैरिफ बढ़ाने की बात हो रही। इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर और गहरा सकता है।

कैश नहीं, फिजिकल गोल्ड पर निवेशकों का जोर
निवेशकों ने अब कैश से ज्यादा भरोसा फिजिकल गोल्ड पर दिखाना शुरू कर दिया है। उन्हें डर है कि टैरिफ के कारण सप्लाई बाधित हो सकती है। ऐसे में डिलीवरी बेस्ड गोल्ड में निवेश बढ़ गया है।

क्या 1 लाख पार कर जाएगा सोना?
विशेषज्ञों की मानें तो गोल्ड की कीमत अभी और बढ़ सकती है। बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान लगाया है कि 2026 तक गोल्ड की कीमत $3,500 प्रति औंस तक जा सकती है। गोल्डमैन सैक्स ने भी इस साल के अंत तक $3,300 की उम्मीद जताई है। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह तेजी लंबे समय तक नहीं टिकेगी। सप्लाई बढ़ने और डिमांड में गिरावट की वजह से अगले कुछ सालों में गोल्ड की कीमत 40% तक गिर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो भारत में सोना 55 हजार तक आ सकता है।

(प्रस्तुति: प्रियंका)

Similar News