World's Best Companies Of 2024: अडाणी ग्रुप TIME की बेस्ट कंपनीज लिस्ट में शामिल, दुनिया की 1000 कंपनियों में मिला स्थान

World's Best Companies Of 2024: अडाणी समूह ने कहा है कि यह समूह की कड़ी मेहनत और सीमाओं को आगे बढ़ाने और व्यवसायों में उत्कृष्टता प्रदान करने के निरंतर कोशिशों की पुष्टि है।

Updated On 2024-09-13 23:51:00 IST
Adani Group In TIME's World's Best Companies Of 2024 List

World's Best Companies Of 2024: अडानी ग्रुप को TIME की प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड्स बेस्ट कंपनीज़ 2024' लिस्ट में स्थान मिला है। यह लिस्ट स्टैटिस्टा, जो एक अग्रणी ग्लोबल इंडस्ट्री रैंकिंग और स्टैटिक्स पोर्टल है, के साथ मिलकर तैयार की गई। जिसमें दुनिया की 1000 टॉप कंपनियां शामिल की गईं। उद्योगपति गौतम अडाणी के मालिकाना हक वाली कंपनी ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान अडाणी ग्रुप के कर्मचारियों की संतुष्टि, रेवेन्यू ग्रोथ और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हमारी लगातार मेहनत और बिजनेस में उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयासों का प्रमाण है।

इन तीन बिंदुओं पर TIME के कंपनियों को परखा 
'वर्ल्ड्स बेस्ट कंपनीज़ 2024' लिस्ट तीन मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई, जिनमें कर्मचारियों की संतुष्टि, रेवेन्यू ग्रोथ और स्थिरता शामिल है। अडाणी ग्रुप की 8 लिस्टेड कंपनियों को इस वैल्यूएशन में शामिल किया गया। इनमें अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, अडाणी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, अडाणी पावर और अडाणी विल्मर लिमिटेड शामिल हैं।

TIME ने 50 से ज्यादा देशों में किया है सर्वे
यह सर्वे 50 से अधिक देशों में किया गया, जिसमें करीब 1,70,000 प्रतिभागियों ने कंपनियों को तय मानदंडों पर परखा। इस दौरान कामकाजी माहौल, सैलरी, इक्वेलिटी और कंपनी की ओवरऑल इमेज के आधार पर रेटिंग दी गई। 2023 में जिन कंपनियों का रेवेन्यू 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा था और जिन्होंने 2021 से 2023 के बीच ग्रोथ हासिल की, उन्हें भी इस वैल्यूएशन में शामिल किया गया।

TIME और स्टैटिस्टा ने ऐसे् चुनीं बेस्ट कंपनियां?
स्थिरता के मानक में कंपनियों को स्टैटिस्टा की ESG डेटाबेस और टारगेट रिसर्च के जरिए मापा गया। सभी तीन आयामों के स्कोर को बराबर प्रतिशत पर जोड़कर फाइनल रैंकिंग स्कोर तैयार किया गया, जिसमें मैक्सिमम 100 अंक थे। टॉप 1000 कंपनियों को TIME और स्टैटिस्टा द्वारा 'वर्ल्ड्स बेस्ट कंपनीज़ 2024' के रूप में नामित किया गया है।

Similar News