Gold Price Today: बुधवार को फिर धड़ाम से गिरे सोने के दाम, चांदी ऊंचाई के नए पीक पर! जानें 11 जून के ताजा रेट

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट और चांदी की तेज़ी ने कीमती धातुओं के बाजार में हलचल मचा दी है। आइए जानें 11 जून को देशभर में क्या रहे गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट।

Updated On 2025-06-11 11:36:00 IST

बुधवार को फिर धड़ाम से गिरे सोने के दाम, चांदी ऊंचाई के नए पीक पर! 

Gold Silver Price Today (11 june 2025): आज, बुधवार 11 जून 2025 को कीमती धातुओं के बाजार में फिर हलचल देखने को मिली है। सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी है, जिससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई है। देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोना 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये के करीब बना हुआ है।

दूसरी ओर, सिल्वर ने अपनी चमक और बढ़ा दी है। आज इसके दाम में 1,000 रुपये की उछाल देखने को मिली, जिससे इसका भाव 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो दिवाली तक चांदी 1.20 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। आइए जानते हैं आज 11 जून को देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।

11 जून को सिल्वर ऊंचाई के नए पीक पर
आज 11 जून को सिल्वर की कीमत में करीब 1,000 रुपए की तेजी देखी गई, जिससे इसका भाव 1,09,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जहां एक ओर सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं, वहीं चांदी की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही तेजी बनी रही, तो दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकता है।

देश के बड़े शहरों में 11 जून को क्या है सोने की कीमत

दिल्ली में गोल्ड प्राइस

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम - 89,590
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,720

चेन्नई में गोल्ड प्राइस

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 89,440
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम -97,570

बेंगलुरू में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 89,440
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,570

मुंबई में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 89,440
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,570

कोलकाता में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 89,440
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,570

जयपुर में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 89,590
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,720

गोल्ड लगातार क्यों हो रहा सस्ता? जानिए वजह
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह बाजार में कमज़ोर मांग है। ज्वेलर्स और थोक व्यापारी (स्टॉकिस्ट) पिछले कुछ दिनों से सोने की खरीदारी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे अपने पुराने स्टॉक को बेच रहे हैं। जब बाजार में डिमांड कम होती है और सप्लाई ज़्यादा हो जाती है, तो कीमतें अपने आप नीचे आने लगती हैं।

इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर भी अब थोड़ा शांत हो गया है। ऐसे में निवेशक अब सोने को सुरक्षित निवेश मानकर उसमें पैसा नहीं लगा रहे हैं। इससे भी मांग कम हुई और दाम गिरे। एक और बड़ी वजह है कि इस हफ्ते अमेरिका में महंगाई और उपभोक्ता खर्च से जुड़े कुछ अहम आंकड़े आने वाले हैं। अगर इन आंकड़ों के बाद अमेरिकी सरकार ब्याज दरों में कटौती नहीं करती, तो डॉलर मजबूत हो सकता है और सोने के दामों पर और दबाव पड़ सकता है। ऐसे संकेतों के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क हैं और सोने में निवेश से दूरी बना रहे हैं।

Tags:    

Similar News