Logo
election banner
Good News In Krunal Pandya Family: भारतीय ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या दूसरे बार पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Good News In Krunal Pandya Family: भारतीय ऑलराउंडर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खुशखबरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर शेयर किया। फोटो में दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। 

क्रुनाल पांड्या के मुताबिक 21 अप्रैल को उनके घर दूसरा बच्चे ने जन्म लिया। दंपति ने बच्चे का नाम वायु रखा है। दिनेश कार्तिक और शिखर धवन ने उन्हें बधाई दी है। क्रुनाल पांड्या और पत्नी पंखुरी शर्मा ने 26 अप्रैल को बच्चे के जन्म की घोषणा की। इससे पहले उनके घर 2022 में पहले बच्चे कबीर ने जन्म लिया था। 

फ्रेंचाइजी LSG ने दी बधाई 
क्रुनाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आईपीएल में खेलते हैं। बेटे के जन्म  होने की खुशी मिलते ही क्रुनाल घर लौट आए और परिवार की खुशी में शामिल हुए। अपनी टीम की तरफ से क्रुनाल पांड्या को बधाईयां मिली। 

आपको बता दें कि क्रुनाल पांड्या ने 2017 में अपनी प्रेमिका और मॉडल पंखुरी शर्मा से शादी रचाई थी। पांड्या और पंखुरी में काफी अच्छी केमेस्ट्री है। पंखुरी क्रुनाल को क्रिकेट खेलने के दौरान काफी सपोर्ट करती है। दोनों कई मौको पर साथ देखे गए हैं। 

5379487