Logo
election banner
Nitin Gadkari collapsesd During Rally: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय अचानक बेहोश हो गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत उनकी सहायता की।

Nitin Gadkari collapsesd During Rally: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। वो बेहोश होकर गिर गए। मंच पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी सहायता की। गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी भाजपा की ओर से नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नागपुर में पहले चरण का मतदान हो चुका है। गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नागपुर से गडकरी तीसरी बार चुनावी लड़ रहे हैं।

मंच पर बेहोश होने का वीडियो सामने आया
गडकरी के मंच पर ही बेहाेश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री भाषण के दौरान चक्कर आने के बाद मंच पर गिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गडकरी का सुगर लेवल लो होने की वजह से ऐसा हुआ। वहीं, गडकरी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि वह पुसद में गर्मी की वजह से असहज हो गए थे।  हालांकि, कुछ ही देर बात प्राथमिक उपचार के बाद गडकरी की तबीयत स्थिर हो गई। बता दें कि केंद्रीय मंत्री यवतमाल से एनडीए के कैंडिडेट राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पुसद पहुंचे थे। 

भाषण शुरू करते वक्त ठीक थी तबीयत
पुसद के शिवाजी ग्राउंड में महायुति की कैंडिडेट राजश्री पाटिल के चुनाव प्रचार के लिए रैली आयोजित की गई थी। कार्यक्र में नितिन गडकरी स्टार प्रचारक और मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। भाषण शुरू करते वक्त गडकरी की तबीयत एकदम ठीक थी। उन्होंने काफी अच्छे से संबोधन शुरू किया। हालांकि, कुछ देर बाद ही गश खाकर मंच पर गिर गए। इससे मंच पर मौजूद लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बुधवार को गडकरी के तीन कार्यक्रम थे
गडकरी के बेहोश होते ही मंच पर मौजूद लोगों और गडकरी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला, उन्हें मंच के पीछे ले गए और फर्स्ट एड दिया। कुछ देर बाद आराम होने पर गडकरी ने अपना भाषण पूरा किया। गडकरी का बुधवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में तीन रैलियाें को संबोधित करने का कार्यक्रम था। पुसद दूसरी जनसभा थी, जहां गडकरी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। 

पहले भी बिगड़ी थी गडकरी की तबीयत
यह पहली बार नहीं है जब गडकरी को अचानक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह मंच पर बेहोश हो गए थे। उस समय महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे और मंच पर उनकी सहायता की थी। बताया गया कि सुगर लेवल लो होने की वजह से गडकरी बेहोश हुए थे। बेहोश होने के कु़छ ही देर बार गडकरी कोपानी और नाश्ता दिया गया। इससे पहले एक और रैली के दौरान गडकरी की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गौरतलब है कि नितिन गडकरी  वजन घटाने की सर्जरी करा चुके हैं। 

मंत्री के कार्यालय ने जारी किया स्पष्टीकरण
नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय ने उनके स्वास्थ्य को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। बताया है कि केंद्रीय मंत्री की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है। पुसद की रैली को संबोधित करने के बाद गडकरी वरुड शहर में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। नितीन गडकरी ने बुधवार की सुबह पहली रैली विदर्भ क्षेत्र की चीखली में संबोधित किया था। वरुड में वह वर्धा लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

5379487