Logo
election banner
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर केआरके ने एक बड़ी बात कही हैं। वहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना को एक ड्रामा बताया है।

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार शख्स ने रविवार सुबह 5 बजे तीन राउंड फायरिंग की है। जिसके बाद सुपरस्टार के ब्रांदा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं फायरिंग करते हुए हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने आया है। इसी बीच केआरके ने सलमान को लेकर एक बड़ी बात कही हैं। 

केआरके का बड़ा बयान
दरअसल, कमाल राशिद खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधा है। इस पोस्ट को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये सब सल्लू का ड्रामा है। सल्लू भारत का सबसे बड़ा गैंगस्टर है और बाकी सभी गैंगस्टर उसके लिए काम करते हैं। उन्होंने सुबह 5 बजे हवा में गोली क्यों चलाई, जब सभी लोग सो रहे थे। दया और पब्लिसिटी पाने के लिए उसने ये सब इंतजाम किया होगा! क्योंकि वह जानता है कि मैं ये खुलासा करने जा रहा हूं कि उसने सुशांत सिंह के साथ क्या किया।'

फोरेंसिक टीम को बालकनी में मिले गोलियों के निशान
आपको बता दें, सलमान खान के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर कई राउंड फायरिंग की है। दोनों शख्स बाइक पर आए और हवा में गोलियां चलाकर फरार हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मुबंई पुलिस फौरन पहुंच गई और इसकी जांच शुरू कर दी है। हलांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर के बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। और अभी पुलिस लगातार जांच में जुटी है। लेकिन इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

5379487