Logo
election banner
अंबानी परिवार की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट ने शादी से पहले जमकर ब्राइडल शावर पार्टी एंजॉय की है। इस पार्टी को एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर होस्ट किया था जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Radhika Merchant Bridal Shower Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के बाद अब लोगों को एक बार फिर सितारों से सजी महफिल देखने को मिलने वाली है। अनंत और राधिका मर्चेंट की जुलाई में शादी होने वाली है जिसे अब कुछ ही महीने बाकी हैं। लेकिन इससे पहले अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहु बैचलरेट पार्टी करती नजर आई हैं। ये पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि उनकी खास दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने होस्ट की है।

Radhika Merchant Bridal Shower
Instagram

शादी से पहले टू बी ब्राइट राधिका मर्चेंट ने अपनी बैचलरेट पार्टी का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया है। इस सेलिब्रेशन में अंबानी फैमिली की बड़ी बहु श्लोका मेहता और अनंत अंबानी की बहन ईशा भी मौजूद रहीं।

Radhika Merchant Bridal Shower
Instagram

तो वहीं पार्टी को उनकी क्लोज फ्रेंड्स ने होस्ट किया जिसमें जान्हवी कपूर भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके दोस्तों के बीच पार्टी का जश्न देखने को मिल रहा है। 

Radhika Merchant Bridal Shower
 Instagram

इन तस्वीरों में राधिका अपनी गर्ल गैंग के पयजामा पार्टी करती दिख रही हैं। तो वहीं जान्हवी भी अपने कॉमन फ्रेंड्स की तरह पिंक नाइट सूट थीम वाली पार्टी में फन करती नजर आ रही हैं। 

Radhika Merchant Bridal Shower
Instagram

खबरों के मुताबिक, ये पार्टी मुंबई जेके हाउस में रखी गई थी जिसे जाह्नवी कपूर ने होस्ट किया था। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनके फ्रेंड्स डांस करते, फन एक्टिविटी करते और गेम्स खेलते दिख रहा हैं।

Radhika Merchant Bridal Shower
 Instagram

पार्टी में होने वाली दुल्हन राधिका वाइट नाइट सूट पहनी नजर आ रही हैं। तो वहीं अनंत अंबानी की भी झलक देखने को मिल रही है।

Shirkhar Pahariya in Radhika Merchant Bridal Shower
Instagram

इस पार्टी में जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को भी देखा जा सकता है जो अपने दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें,  जान्हवी और शिखर अनंत और राधिका की क्लोज फ्रेंड हैं।  

Radhika Merchant Bridal Shower
Instagram
5379487