Logo
election banner
UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के जरिए आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180 पद, आईपीएस के 200 पद शामिल थे।

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं।  इस साल आदित्य श्रीवास्तव को पहली रैंक हासिल हुई है। जबकि दूसरे स्थान पर अनिमेश प्रधान और तीसरे स्थान डानुरु अनन्या रेड्डी हैं। 

यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के जरिए आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180 पद, आईपीएस के 200 पद, आईएफएस के 37 पद और अन्य केंद्रीय सेवाओं के 726 पद शामिल थे। 

तीन फेज में हुई थी परीक्षा
इस परीक्षा के तीन फेज होते हैं। प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनालिटी टेस्ट मतलब इंटरव्यू। 28 मई को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे।

मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को दो पालियों में हुई थी। यूपीएससी सीएसई मेन्स का परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया गया था। सीएसई 2023 के इंटरव्यू 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच चरणों में आयोजित किए गए थे।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें सफल परीक्षार्थियों की पूरी लिस्ट

ये हैं टॉप 20 टॉपर्स

 Top 20 UPSC Topper
Top 20 UPSC Topper

टॉप 10 में महज 3 लड़कियां
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में इस बार टॉप 10 की लिस्ट में 7 लड़के और तीन लड़कियां दोनुरु अनन्या रेड्डी, रुहानी और सृष्टि डबास शामिल हैं। पिछले दो सालों का रिजल्ट देखें तो पता चलता है कि लड़कियों ने लगातार पहला स्थान हासिल किया था। इशिता किशोर ने 2022 में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की थी। जबकि 2021 में श्रुति वर्मा को पहली रैंक मिली थी। 

5379487