Logo
election banner
Kanpur Crime News: कानपुर में NEET स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट में ईंट लटकाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पीड़ित की भाभी ने कहा कि जैसा विकास दुबे के साथ हुआ था, वैसा ही इन लड़कों के साथ होना चाहिए। तो ही सरकार पक्की है, नहीं तो नो सरकार।

Kanpur Crime News: उत्तरप्रदेश के कानपुर में NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के साथ क्रूरता की गई। ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपए छात्र हार गया। उधर दिए पैसे वसूलने के लिए उसके साथियों ने छात्र के साथ हैवानियत की। 11 लड़कों ने 10 दिन बंधक बनाकर साथ को तालिबानी सजा दी। NEET स्टूडेंट को निर्वस्त्र करके पीटा। आग से तपाया और फिर भी दिल नहीं भरा तो नाजुक अंग ( प्राइवेट पार्ट) में ईंट बांध कर लटका दिया। दो दिन पुराने इस मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। छात्र की भाभी काकादेव थाने पहुंची। भाभी ने कहा कि  जितनी कड़ी से कड़ी सजा हो इन लड़कों को दी जाए। जैसे विकास दुबे के साथ हुआ था, वैसे ही इन 11 लड़कों के साथ होना चाहिए।

..तो ही सरकार पक्की है, नहीं तो नो सरकार 
पीड़ित छात्र की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे देवर के साथ जो घटना हुई है हम उसके लिए आए हैं। सरकार से मांग कर रहे हैं जितनी कड़ी से कड़ी सजा हो इन लड़कों को दी जाए। मेरे देवर को बुरी तरह से पीड़ित किया है। हम ये चाहते हैं कि जैसा विकास दुबे के साथ हुआ था, वैसे ही इन 11 लड़कों के साथ होना चाहिए। तो ही सरकार पक्की है, नहीं तो नो सरकार। मेरे देवर के साथ बहुत ही गंदा काम हुआ जो मैं अपने मुंह से नहीं बोल पा रही हैं। जो लड़की के साथ बलात्कार होता है, वो लड़कों के साथ किया गया है। मैं ये चाहती हूं कि 11 में से एक भी लड़का नहीं बचना चाहिए। 

पूछताछ में आरोपियों खोला राज 
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाशी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पांच फरार हैं। आरोपी NEET की तैयारी रहे थे। कुछ NEET की परीक्षा भी दे चुके हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़ गए आरोपियों ने बताया कि वायरल वीडियो 30 अप्रैल के हैं। पीड़ित छात्र ऑनलाइन गेम में 20 हजार हार गया था। ब्याज जोड़कर उससे 50 हजार रुपए मांग रहे थे। इसी पर झगड़ा हुआ। इसके बाद छात्र न्यूड करके बेरहमी से पीटा और आग से जलाया। प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटका दी। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एक दिन पहले सामने आए वीडियो 
NEET छात्र के साथ हुई हैवानियत की घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। जांच में पता चला कि वीडियो काकादेव में NEET की कोचिंग में पढ़ने वाले और आसपास रहने वाले कुछ छात्रों का है। पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित छात्र से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूड करके प्राइवेट पार्ट पर ईंट लटका दी 
युवक के साथ हुई घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में आरोपी फायर स्प्रे से पीड़ित छात्र को जलाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरे में पीड़ित न्यूड है। उसके प्राइवेट पार्ट पर ईंट लटका दी गई है। आरोपी कह रहा है- घुटना झुकाओ और झुकाओ। ईंट गिर जाती है, तो अपशब्दों बोलता है। तीसरे वीडियो में पीड़ित कह रहा है- आप थोड़ा टाइम दो, पैसा आ जाएगा। आरोपी अपशब्द कहते हुए कह रहा है कि मुझसे मतलब नहीं है। 50 हजार जैसे गया है, वैसे ही वापस आ जाए।

मुझे छोड़ दो, नौकरी करके पैसे दे दूंगा 
चौथे वीडियो में आरोपी छात्र को पहले पांच बार लात और 13 थप्पड़ मारता है। पांचवें वीडियो में पीड़ित न्यूड है और खुद अपने प्राइवेट पार्ट में ईंट बांध रहा है। बाकी लड़के उसे घेरे खड़े हैं। आरोपी कह रहे हैं- टाइट बांधों टाइट..। फिर एक थप्पड़ मार देते हैं। छठवें वीडियो में पीड़ित जमीन पर पड़ा रो रहा है। कह रहा- मुझे छोड़ दो, नौकरी करके पैसे दे दूंगा। आरोपी पीड़ित को पलंग पर पटककर 9 थप्पड़ मारते हैं। आठवें वीडियो में पीड़ित छात्र रो रहा है और आरोपी उसे पीट रहा है। वह कह रहा है- भइया पैसा नहीं है। पीड़ित रोते हुए कह रहा है- भइया छोड़ दो। हाय भइया पैसा नहीं है।

5379487