Logo
election banner
Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग चल रही है। तीसरे फेज की वोटिंग में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 9 सीटों पर 127 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल लोकसभा के रण में 127 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 20 हजार 456 केंद्रों पर वोट डालकर 1 करोड़ 77 लाख मतदाता इन नेताओं की जीत-हार का फैसला करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव है। क्योंकि तीसरे फेज में इन नेताओं की सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। जानें एमपी की 9 सीटों पर किसके बीच, सीधा मुकाबला। कौन, किसे दे रहा चुनौती। 

  • सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र की चुनौती 
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परंपरागत गुना सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार कांग्रेस की जगह भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। सिंधिया के सामने कांग्रेस के राव यादवेंद्र यादव की चुनौती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। बीजेपी के उम्मीदवार रहे केपी सिंह ने सिंधिया को हराया था। गुना सीट जीतना सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। 
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय की प्रतिष्ठा दांव पर 
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह को भाजपा के रोडमल नागर चुनौती दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि 2014 और 2019 का चुनाव बीजेपी के रोडमल नागर ने जीता था। 2019 में रोडमल नागर ने कांग्रेस के मोना सुस्तानी को हराया था। दिग्विजय सिंह ने इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया है। 
  • शिवराज के सामने वरिष्ठ नेता भानु प्रताप 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह क्षेत्र विदिशा से सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। दो दशक से ज्यादा के समय बाद शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। शिवराज को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद भानु प्रताप शर्मा चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला रोमांचक है। दोनों सीनियर नेताओं के बीच टक्कर है। विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज को लाड़ली बहनों से भरपूर वोट की उम्मीद है। विदिशा में 2019 में भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र रमेशचंद्र पटेल को हराया था। 
  • मुरैना में त्रिकोणीय मुकाबला 
  • मुरैना में बीएसपी के टिकट पर रमेश चंद्र गर्ग चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मैदान उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। बीजेपी से शिवमंगल सिंह तोमर और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में मुरैना में भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को शिकस्त दी थी। 
  • भोपाल में आलोक और अरुण के बीच सीधी टक्कर
  • एमपी की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा के आलोक शर्मा के सामने अरुण श्रीवास्तव ताल ठोक रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 2019 में भोपाल सीट को भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर ने जीता था। प्रज्ञा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बड़ी शिकस्त दी थी। 
  • सागर और बैतूल में इनके बीच मुकाबला
  • सागर में भाजपा की लता वानखेड़े और कांग्रेस के गुड्डू राजा बुंदेला के बीच सीधा मुकाबला है। पिछले चुनाव में BJP के राजबहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर को हराया था। बैतूल में भाजपा के दुर्गादास उइके और कांग्रेस के रामू टेकाम के बीच कड़ी टक्कर है। 2019 के चुनाव में इस बैतूल सीट पर इन्हें दोनों नेताओं के बीच मुकाबला हुआ था। दुर्गा दास ने रामू टेकम को मात दी थी। 
  • ग्वालियर, मुरैना और भिंड में इनके बीच घमासान
  • यर में कांग्रेस के प्रवीण पाठक और भाजपा के भारत सिंह कुशवाह के बीच घमासान है। दोनों नेता जीत के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के विवेक नारायण शेजवलकर ने कांग्रेस के अशोक सिंह को हराया था। भिंड में भाजपा की संध्या राय और कांग्रेस के फूल सिंह बरैया के बीच कड़ा मुकाबला है। 2019 में संध्या राय ने कांग्रेस के देवाशीष को शिकस्त दी थी।  
  • भोपाल में सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार मैदान में 
  • बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भिंड सीट से सबसे कम 7 उम्मीदवार ही लोकसभा के रण में उतरे हैं। ग्वालियर 19, राजगढ़ 15, गुना 15, मुरैना 15, विदिशा 13, सागर 13 और बैतूल में 8 कैंडिडेट चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जानें एमपी की 9 सीटों में किसके बीच सीधी टक्कर है। 
5379487