Logo
​​​​​​Bollywood Actor Dharmendra: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा है।

Bollywood Actor Dharmendra: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा है। अभिनेता धर्मेंद्र के मुंबई स्थित आवास पर पहुंच कर विभाग के अधिकारी ने उन्हें यह सम्मानित आवाॅर्ड सौंपा है। 

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अभिनय के क्षेत्र में सक्रियता उत्कृष्ट सर्जन और श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिए दिया जाता है। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से यह सम्मान कलाकारों को प्रतिवर्ष दिया जाता है। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नागदेव ने अभिनेता धर्मेंद्र से मुलाकात करते हुए इस सम्मान से सम्मानित किया। 

जाहिर की खुशी
मध्य प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिलने पर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। अभिनेता ने इस आवार्ड को लेकर अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश संस्कृति विभगा की सराहना की है। अधिकारियों से मुलाकात करते हुए धर्मेंद्र कृतज्ञता जाहिर की।

किशोर कुमार की याद में सम्मान  
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मध्य प्रदेश शासन के दिया जाता है। यह सम्मान हिन्दी सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए दिया जाता है। दिवंगत अभिनेता व गायक किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश सरकार यह सम्मान देती है। दिवंगत अभिनेता किशोर कुमार मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले के रहने वाले थे। सिनेमा के क्षेत्र में काम करते हुए भी किशोर कुमार का मध्य प्रदेश से हमेशा से ही जुड़ाव रहा। 

 

5379487