Logo
election banner
Solar Eclipse 2024 updates: मैक्सिकोे और अमेरिका में सोमवार की रात 12.05 बजे के बाद पूर्ण ग्रहण दिखा। सूरज चांद की आगोश में पूरी तरह से डूब गया। इसके साथ ही दिन में ही रात हो गई। अमेरिका और मैक्सिको के कई हिस्सों में दिन ही अंधेरा छा गया। 

Solar Eclipse 2024 updates: मैक्सिकोे और अमेरिका में सोमवार की रात भारतीय समयानुसार 10.46 बजे प्रशांत क्षेत्र से सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे चांद की परछाई सूरज पर पड़ने लगा। जैसे- जैस समय बीता इस परछाई का आकार भी बढ़ने लगा। रात 12.05 बजे के बाद पूर्ण ग्रहण दिखा। चांद की परछाई ने सूरज को पूरी तरह से ढक दिया। सूरज चांद की आगोश में पूरी तरह से डूब गया। इसके साथ ही दिन में ही रात हो गई। अमेरिका और मैक्सिको के कई हिस्सों में दिन ही अंधेरा छा गया।

सबसे पहले एक आईलैंड पर दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण
फुल सोलर इक्लिप्स यानी कि का पहला दीदार मैक्सिको के सोकोरो आईलैंड पर हुआ। सूर्य चांद की परछाई के पीछे छुपा नजर आया। आसमान में एक फायर रिंग जैसी आकृति नजर आने लगी। इसे देखने के लिए लोगों ने स्पेशल इक्लिप्स गॉगल्स का इस्तेमाल करते नजर आया। हालांकि, जब ग्रहण शुरू हुआ तो शुरुआती स्टेज में सूरज दांत से कटे बिस्किट की तरह नजर आ रहा था। धीरे-धीरे जैसे ही चांद की परछाई सूरज पर बढने लगी ग्रहण का दृश्य उतना ही सुंदर नजर आने लगा। 

बड़ी संख्या में आम लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण
ग्रहण के दायरे में आने वाले सभी देशों ने लोगों के लिए सूर्य ग्रहण को देखने से जुड़ी गाइडलाइन्स पहले ही शेयर कर दी थी। इसके साथ ही अलग-अलग आम लोगों के लिए इस नजारे को देखने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, ऑब्जर्वेटरी में वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर नजर रख रहे थे। यह ग्रहण 54 देशों में आंशिक तौर पर नजर आने का पता पहले ही चल चुका था। भारत से इसे नहीं देखा जा सका। 

लोग लंबे समय से कर रहे थे ग्रहण का इंतजार 
उत्तरी अमेरिका में लाखों लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण के मनमोहक दृश्य का इंतजार कर रहे थे। इसकी शुरुआतदक्षिण प्रशांत क्षेत्र से हुई। जहां चांद ने सूर्य को आंशिक रूप से ढंक दिया। मेक्सिको के प्रशांत तट से पूर्वी कनाडा तक फैला एक कोरीडोर में, सूरज और चांद की लुकाछिपी नजर आएगी। 2017 के ग्रहण के विपरीत, इस वर्ष के ग्रहण का रूट बड़ा है, जो लगभग 108-122 मील तक फैला है। लाखों लोगों को इस दृश्य को देखने के लिए बीते कई महीनों से इंतजार कर रहे थे।

यहां लाइव देखें सूर्यग्रहण:

देखिए चांद का छाया पड़ने के बाद पहले कैसे नजर आया सूरज:

Solar Eclipse 2024
शुरुआती स्टेज में कुछ इस तरह नजर आया सूरज।

अमेरिका में कुछ इस तरह ग्रहण देखते नजर आए लोग: 

Solar Eclipse 2024
मैक्सिको के टोरियन में सूर्य ग्रहण देखने के लिए जुटे लोग।

 

 नासा का साउंडिंग रॉकेट अभियान
सूर्य ग्रहण के दौरान नासा ने पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए तीन साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किए। इन अभियानों का उद्देश्य हमारे ग्रह की वायुमंडलीय गतिशीलता पर अस्थायी अंधेरे के प्रभावों को समझना है। वहीं, अमेरिका में कुछ लोगों ने ग्रहण का आसमान से दीदार किया। ऐसे लोगों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की गई। इन विमानों में बैठकर लोगों ने आसामान से इस अद्भुत खगोलीय घटना का नजारा देखा। 

पशुओं के व्यवहार पर रखी गई नजर
शोधकर्ता ग्रहण के दौरान जानवरों के व्यवहार का निरीक्षण करने जुटे थे। अध्ययन किया जा रहा था कि वन्यजीव, घरेलू और चिड़ियाघर के जानवर अचानक अंधेरा होने पर कैसा रिएक्शन देते हैं। इस वैज्ञानिक कोशिश का मकसद पृथ्वी के जीवों पर खगोलीय घटनाओं के प्रभाव के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना था। अमेरिका में यह अध्ययन किया गया। इसके लिए जंगली जानवरों पर नजर रखने के लिए एक टीम जंगल में और एक टीम को चिड़ियाघर सूर्य ग्रहण के बढ़ते प्रभाव और जानवरों पर एक साथ नजर रख रहे थे। कुछ इसी विशेषज्ञों की एक टीम घरेलू जानवरों पर भी इस स्थिति के प्रभाव का आकलन कर रही थी। 

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण?  What is Total Solar Eclipse?
वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चांद और सूर्य के बीच चक्कर लगाते हुए चांद पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। यह एक बेहद ही दुर्लभ नजारा होता है। ऐसा होने पर आसामान ठीक वैसा ही नजर आने लगता है जैसा कि सूर्यास्त या सूर्योदय के समय होता है। हर डेढ साल पर यह खगोलीय नजारा दुनिया में कहीं न कहीं नजरा आता है। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चांद के किसी एक हिस्से की परछाई सूर्य पर नजर आती है। ऐसा होने पर सूर्य का आकार सामान्य से कम नजर आता है। आशंकि सूर्य ग्रहण हर साल दो बार नजर आता है। यह जरूरी नहीं है कि ऐसा दुनिया के हर हिस्से से नजर आए। केवल कुछ देशों में ही इसे देखा जा सकता है।

कब और कहां  होते हुए गुजरा ग्रहण
अमेरिकी अंतरीक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर दक्षिण प्रशांत से शुरु होगा। यह मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 बजे यानी की भारतीय समय अनुसार रात करीब 12.37 बजे पहुंचा। अपने ग्रहण पथ में इसके ओकलाहोमा, अरकान्सास, मिसौरी, टेन्सी, इलिनियोस, केंटुकी, इंडियाना, ओहियो, मिशिगन, पेन्सिलवेनिया, न्यूयॉर्क, वरर्मोंट, न्यू हैंपशायर और मैन से होकर गुजरने का अनुमान पहले ही लगा लिया गया था।  

दुनिया के पांच देश जहां दिखेगा सूर्य ग्रहण  

देश                    कब शुरू होगा (IST)        कब समाप्त होगा (IST)
कनाडा                   21:10 बजे                         05:48 बजे
मैक्सिको                 20:02 बजे                         01:26 बजे
अमेरिका                15:57 बजे                          02:11 बजे
अमेरिकन समोआ    11:50 बजे                          12:03 बजे
अंगुइला                  20:18 बजे                          21:31 बजे

साल 2024 में कितने ग्रहण लगेंगे? (How many eclipses are there in 2024?)
इस साल 5 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण होंगे। यह ग्रहण अलग-अलग देशों में अलग-अलग समय पर नजर आएंगे। 24-25 मार्च को चंद्र ग्रहण होगा, 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, 17-18 सितंबर को फिर से चंद्र ग्रहण, 2 अक्टूबर को अन्युलर सौर ग्रहण, और 17 अक्टूबर को लगभग समाप्त होने वाला चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर नजर आएगा। 

jindal steel Ad
5379487