09:08 AM(1 hour ago )
कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार सुबह ईरान से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक दिया। कुवैत की सेना ने आधिकारिक X पोस्ट में बताया कि वायु रक्षा प्रणालियां currently दुश्मन के हमलों का सामना कर रही हैं। जो धमाकों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, वे इंटरसेप्टेड मिसाइलों और ड्रोन के कारण हैं।
सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।यह घटना ईरान द्वारा हाल में इजरायल और क्षेत्रीय ठिकानों पर किए गए मिसाइल-ड्रोन हमलों की कड़ी में आई है, जिसके बाद खाड़ी के कई देशों में हाई अलर्ट जारी है।
08:57 AM(2 hours ago )
ट्रंप का बड़ा दावा- "हमने युद्ध जीत लिया, ईरान ने परमाणु हथियार छोड़ दिए"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान युद्ध में अमेरिका की जीत हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है और यह "सत्ता परिवर्तन" जैसा नतीजा है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “हमने यह युद्ध जीत लिया है। ईरान ने परमाणु कार्यक्रम छोड़ने की बात मान ली है।”
हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की “सार्थक बातचीत” नहीं हुई है और ट्रंप के बयान पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।
ईरान ने साफ़ कहा कि वह अपने परमाणु अधिकारों से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा और ट्रंप का यह दावा केवल प्रचार है। दोनों पक्षों के बीच यह बयानबाजी युद्ध के बीच तनाव को और बढ़ा रही है।
08:49 AM(2 hours ago )
अमेरिका के डिफेंस एक्सपर्ट और व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार रॉबर्ट पेप ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धीरे-धीरे ‘एस्केलेशन ट्रैप’ में फंसते जा रहे हैं।
भारतीय मीडिया से बातचीत में पेप ने कहा कि युद्ध की शुरुआत अक्सर छोटे हमलों से होती है, लेकिन जब उनसे अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते तो हमले लगातार तेज और बड़े होते जाते हैं। यही स्थिति ‘एस्केलेशन ट्रैप’ कहलाती है, जिसमें संघर्ष नियंत्रण से बाहर हो सकता है।
उन्होंने चेताया कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर असर पड़ेगा, जहां से दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल आपूर्ति गुजरती है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट आ सकता है।
पेप के मुताबिक, इस हालात में ईरान और मजबूत स्थिति में आ सकता है और तेल पर अपना नियंत्रण बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी ट्रंप पर है और उन्हें इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर नियंत्रण करना होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान-अमेरिका-इज़राइल के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है।
08:43 AM(2 hours ago )
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रों वाले युद्धविराम प्रस्ताव का औपचारिक ऑफर भेजा है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया है, जहां पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेज़बानी करने की भी पेशकश की है।
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिकी सेना 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से कम से कम 1,000 अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में तैनात करने की तैयारी कर रही है। इन सैनिकों के पहुंचने के बाद मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की संख्या करीब 50,000 हो जाएगी। (AP)