G20 समिट में PM मोदी: वैश्विक नेताओं से मिले, बोले- भूख और गरीबी मिटाने का हल मिलकर ढूंढना होगा

PM Modi G20 speech
X
PM Modi G20 speech
PM मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील में हैं। 18 नवंबर को पीएम मोदी ने समिट को संबोधित किया। भूख, गरीबी और वैश्विक खाद्य संकट पर सुझाव दिए। कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

PM Modi G20 speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल G20 समिट में शामिल होने के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में है। समिट के पहले दिन सोमवार(18 नवंबर) की रात पीएम मोदी ने समिट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भूख, गरीबी और वैश्विक खाद्य संकट जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि भारत ने 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

PM मोदी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 55 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा जैसी सुविधाएं दे रहा है। इसके साथ ही मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों को खाद्य मदद पहुंचाई गई।

यहां पढें G20 में पीएम मोदी के भाषण की 3 अहम बातें: (PM Modi G20 speech)

  1. पीएम मोदी ने जी 20 समिट के पहले सेशन में कहा- 'दुनिया में चल रही जंग से खाने का संकट गहरा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब देशों पर पड़ रहा है। हमें मिलकर इस समस्या का हल निकालना होगा।'
  2. PM मोदी ने कहा- 'बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 55 करोड़ लोगों को मुफ्त हेल्थ बीमा का लाभ दिया। किसानों को 20 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की गई है।'
  3. प्रधानमंत्री ने इस दौरान वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत के योगदान का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा- 'मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों को हमने खाद्य मदद पहुंचाई है। हमारा लक्ष्य भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना है।'

यहां पढें पीएम मोदी का पूरा भाषण: (PM Modi G20 speech)

वैश्विक नेताओं से की द्विपक्षीय बातचीत
G20 के पहले दिन PM मोदी ने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर चर्चा की। इसके अलावा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

PM Modi G20 Speech
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की।
PM Modi G20 speech
PM Modi ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

भारत की वैश्विक पहचान को मजबूती
PM मोदी ने भारत की गरीबी उन्मूलन योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि G20 में भारत का योगदान सराहनीय है। उन्होंने ब्राजील को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समिट के दौरान उन्होंने भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की अपील की।

PM Modi G20 speech
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैनुअल मैक्रों से मुलाकात की।


वैदिक मंत्रों से हुआ पीएम मोदी का स्वागत
ब्राजील पहुंचने पर PM मोदी का स्वागत भारतीय संस्कृति के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और गरबा डांस के साथ किया गया। होटल में खड़े बच्चों से PM मोदी ने मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाईं। इससे पहले, नाइजीरिया दौरे में मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से नवाजा गया था।

ये भी पढें: PM Modi Award: नाइजीरिया में ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित हुए पीएम मोदी, PM ने कही यह बात

पराग्वे के राष्ट्रपति अचानक पड़े बीमार
G20 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रियो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्राजीली अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा।

ये भी पढें: PM Modi on Sabarmati Report: PM मोदी का फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पर शार्ट रिव्यू, लिखा- 'जो सच है, वो सामने आ ही जाता है'

UNSC में सुधार की मांग पर हुई चर्चा
ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा ने UNSC में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भारत, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी को स्थायी सदस्यता देने की बात कही। यह मुद्दा समिट के प्रमुख चर्चाओं में से एक रहा। बता दें कि भारत लंबे समय से UNSC का स्थायी सदस्य बनने की कोशिशों में जुटा है। हालांकि, इसके लिए UNSC के नियमों में संसोधन करने और इसके सदस्य देशों का समर्थन मिलना जरूरी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story