haribhoomi hindi news
ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने एक राजनयिक ज्ञापन के हवाले से बताया है कि मोजतबा खामेनेई का इलाज ईरान के कोम शहर में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे किसी भी सरकारी फैसले में भाग ले सकें।

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सत्ता को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के संभावित नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और वे इस समय बेहोशी की स्थिति में हैं।

ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने एक राजनयिक ज्ञापन के हवाले से बताया है कि मोजतबा खामेनेई का इलाज ईरान के कोम शहर में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे किसी भी सरकारी फैसले में भाग ले सकें।

इस रिपोर्ट में अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों के हवाले से भी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई फिलहाल पूरी तरह से अचेत अवस्था में हैं, जिससे ईरान की सत्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले पर ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यही वजह है कि इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो ईरान में नेतृत्व को लेकर बड़ा संकट पैदा हो सकता है। मिडिल ईस्ट में पहले से ही जारी तनाव के बीच यह खबर हालात को और जटिल बना सकती है।
 
7