Logo
election banner
Indian Student Vivek Saini Killed in Georgia: चचेरी बहन सिमरन ने बताया कि विवेक एक मेधावी छात्र था जो अपने और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए एक अच्छी नौकरी चाहता था। वह एक दुकान में काम करता था और पिछले कई दिनों से विवेक के हत्यारे के रूप में पहचाना जाने वाला व्यक्ति दुकान पर आता था और सिगरेट मांगता था।

Indian Student Vivek Saini Killed in Georgia: अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र की हत्या कर दी गई। अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक, छात्र विवेक सैनी की हत्या जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर के अंदर एक बेघर शख्स ने की है। आरोपी ने विवेक के सिर पर एक मिनट 49 सेकंड में 50 बार हथौड़े से हमला किया। पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी में कैद हुई है। जॉर्जिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फूड मार्ट में काम करता था विवेक
विवेक पढ़ाई करने के साथ फूड मार्ट में काम करता था। स्टोर के बाहर एक बेघर शख्स आता था। विवेक और फूड मार्ट के अन्य कर्मचारियों ने उस बेघर शख्स को रहने के लिए जगह दी। कर्मचारियों ने उसे गर्म रखने के लिए चिप्स, एक कोक, पानी और एक जैकेट दिया। लेकिन 16 जनवरी को विवेक को कोई बात खराब लगी। उसने बेघर शख्स को जगह खाली करने के लिए कहा। इससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने हथौड़े से हमला कर विवेक की जान ले ली। 

घटनास्थल पर ही विवेक की मौत
हत्यारे की पहचान जूलियन फॉकनर के रूप में हुई। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने फॉकनर को सैनी की बॉडी के पास हथौड़े के साथ खड़ा पाया। जमीन पर खून बिखरा था। विवेक को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फॉकनर ने विवेक पर उस समय हथौड़े से हमला किया, जब वह घर के लिए निकल रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया गया।

वीडियो में आपत्तिजनक दृश्य हैं। इसलिए उन्हें अपने विवेक पर देखने की सलाह दी जाती है....

हरियाणा का रहने वाला था विवेक
विवेक सैनी हरियाणा के बरवाला का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा करने के बाद दो साल पहले अमेरिका गए थे। उन्होंने हाल ही में अलबामा विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की थी। विवेक की चचेरी बहन सिमरन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है और उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है।

Indian-origin Masters Student Killed by Homeless Man with Hammer in Georgia Store
Indian-origin Masters Student Killed by Homeless Man with Hammer in Georgia Store

चचेरी बहन बोली- पूरा परिवार सदमे में
चचेरी बहन सिमरन ने बताया कि विवेक एक मेधावी छात्र था जो अपने और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए एक अच्छी नौकरी चाहता था। वह एक दुकान में काम करता था और पिछले कई दिनों से विवेक के हत्यारे के रूप में पहचाना जाने वाला व्यक्ति दुकान पर आता था और सिगरेट मांगता था। विवेक उसे सिगरेट देता था, लेकिन उस दिन उसने मना कर दिया और कहा कि अगर वह आदमी दोबारा उन्हें परेशान करने आया तो वह पुलिस बुला लेगी। बाद में जूलियन फॉकनर हथौड़ा लेकर आया और मेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

सिमरन ने कहा कि फॉकनर नशे का आदी और मनोरोगी था पूरा परिवार अभी भी विवेक की क्रूर मौत से सदमे में है। 

5379487