haribhoomi hindi news
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इजरायल को “संयुक्त राज्य अमेरिका का महान सहयोगी” बताते हुए उसकी बहादुरी, वफादारी और रणनीतिक क्षमता की सराहना की।

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इजरायल को “संयुक्त राज्य अमेरिका का महान सहयोगी” बताते हुए उसकी बहादुरी, वफादारी और रणनीतिक क्षमता की सराहना की।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या नहीं, लेकिन उसने हर मुश्किल वक्त में अमेरिका का साथ दिया है। उन्होंने लिखा कि इजरायल साहसी, निडर और समझदार है और उसे यह अच्छी तरह पता है कि जीत कैसे हासिल करनी है।

इजरायल को लेकर ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब हाल ही में लेबनान के साथ संघर्ष के बाद सीजफायर की स्थिति बनी है। दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने इजरायल को लेबनान पर बमबारी रोकने की सलाह दी थी और कहा था “अब बहुत हो गया।”

इस बीच, क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को तब तक बंद रखने की बात कही है, जब तक अमेरिका उसकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म नहीं करता।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान ने साफ संकेत दिए हैं कि मौजूदा स्थिति में कोई बड़ा समझौता जल्द संभव नहीं है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अंतिम समाधान अभी काफी दूर है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल-लेबनान सीजफायर के बावजूद अमेरिका-ईरान टकराव और होर्मुज संकट के चलते मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बनी रह सकती है, जिसका असर वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार पर पड़ना तय है।

7