Smallest Washing Machine: भारतीय युवक ने बना दी दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, गिनीज़ बुक में नाम दर्ज, देखें VIDEO

Worlds Smallest Washing Machine
X
आंध्रप्रदेश के युवक ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बना दी।
Smallest Washing Machine Guinness World Records: आंध्रप्रदेश के एक व्यक्ति ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है।

World's Smallest Washing Machine: भारतीय लोग दुनिया में किसी भी काम में पीछे नहीं हैं। चाहे मेहनत की बात हो या इनोवेशन की, या फिर कुछ कर गुजरने के ज़ज्बे की। आंध्रप्रदेश के एक युवक ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। युवक ने अपने जुनून के दम पर दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन को बना दिया है। दो इंच से भी छोटी इस वर्किंग वॉशिंग मशीन को देखकर हर कोई हैरान है।

जुनून ने दर्ज कराया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
आंध्रप्रदेश के रहने वाले साईं तिरुमल्लानिडी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन को तैयार किया है। इस वॉशिंग मशीन को बनाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा है 'साईं तिरुमल्लानिडी ने बनाई सबसे छोटी वॉशिंग मशीन 37 mm x 41 mm x 43 mm (1.45 in x 1.61 in x 1.69 in)'

इसे भी पढ़ें: वसूली या मजबूरी: रिफंड नहीं मिला तो BYJU ऑफिस से टीवी निकाल ले गए गुस्साए पैरेंट्स, बोले - 'पैसा देकर ले जाना'

शेयर किए गए वीडियो में साईं वॉशिंग मशीन को बनाते हुए दिख रहे हैं। वॉशिंग मशीन बनने के बाद उन्होंने उसमें पानी और सर्फ डाला। इसके बाद उसमें कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा डालकर वॉश किया।

5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वीडियो पोस्ट होने के एक दिन में ही इसे 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने वाला हर भारतीय गर्व कर रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा 'गुड जॉब ब्रदर।' एक अन्य ने लिखा 'ये बहुत इंप्रेसिव है।' तीसरे यूजर ने लिखा 'भारत टैलेंटेड लोगों से भरा हुआ है!' चौथे यूजर ने लिखा 'पक्का ये प्रैक्टिकल नहीं है, लेकिन इसे देखना काफी कूल लग रहा है।' बता दें कि इस तरह के इनोवेशन काफी प्रेरणा देने वाले होते हैं।

इसे भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: घुटनों के बल चलते हुए सीढ़ियों तक पहुंच गया बच्चा, पालतू डॉग ने फिर जो किया वो दिल छू जाएगा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story