haribhoomi hindi news
Video: पाकिस्तानी लड़की का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने प्यार को लेकर रो रही है। आप भी देखें वीडियो...

Video: पाकिस्तान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद का एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो में आयमन भारतीय लड़के से प्यार होने की वजह से काफी रो रही है, क्योंकि उससे मुलाकात नहीं हो पा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड कर पूछा कि आखिर रिश्ते को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? देखें वीडियो...

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को लेकर पूरी दुनिया जानती है। सोशल मीडिया में पाकिस्तान की एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी रोते हुए दिखाई दे रही है। इसका कारण भारतीय लड़के से प्यार होना बताया जा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मथिरा मोहम्मद का प्राइवेट वीडियो लीक!, कहा- प्लीज शर्म करें

11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती पाकिस्तान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद है। हालांकि बता दें, कि ऐसा वीडियो वह हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा शेयर करती रहती हैं। इस वीडियो में भी वह अपने प्रेम कहानी के बारे में लोगों को बता रही हैं। वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

रोते हुए बनाया वीडियो
वीडियो में आयमन काफी परेशान दिखते हुए अपने सिर पर हाथ रखकर रोती है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि जिससे वो सच्चा प्यार करती हैं, वो पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक हिंदुस्तानी है। इसलिए उसे न पाने की चाह में वह रो रही हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इम्शा का प्राइवेट वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर मचा वबाल

सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे चटकारे
सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग काफी चटकारे लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आयमन ने ही अपने निजी इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर किया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अन्य वीडियो की तरह यह वीडियो भी फर्जी हो सकता है। वह इंटरनेटमेंट करने के लिए ऐसा कर सकती हैं।

7