haribhoomi hindi news
Khesari Lal Yadav video: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम में वर्कआउट करते एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। आप भी देखें वीडियो...

Khesari Lal Yadav video:भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का जिम करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में खेसारी लाल एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने खेसारी लाल की क्लास लगा दी। जिसके बाद खेसारी लाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। आप भी देखें वीडियो...

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार कहे जाते हैं। वहीं आकांक्षा पुरी ने भी हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के निजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर धमाल मचा दिया। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने 14 नवंबर को शेयर किया है।

जिम करने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो एक जिम का है। जिसमें दोनों एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। लेकिन यह एक्सरसाइज फैंस को सही नहीं लगा, जिसके बाद खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। वहीं अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: त्रिशा कर मधु ने लाल साड़ी में ढाया कहर, लोग देख रहें बार-बार

अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी 'लटक जइबा' गाने का म्यूजिक लगाया है। जिसमें दोनों काफी फेमस भी हुए थे। अब यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें कैप्शन दिया है, 'हमारे स्टाइल का लटक जइबा'। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस बता रहे अश्लील
सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहले गाने में अश्लीलता होती थी और अब तो इंस्टाग्राम पर भी होने लगी। वहीं दूसरे यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि यह कौन सा एक्सरसाइज है। कुछ लोग अश्लील कमेंट्स भी कर रहे हैं, जिसे लिखा नहीं जा सकता है।

7