Logo
election banner
itel super guru 4G: itel ने अपना नया फोन itel super guru 4G को लॉन्च कर दिया है। ये फोन कई दमदार फीचर्स से लैस है। यह फोन 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। चलिए जानते हैं फोन के बारें में डीटेल से।

itel super guru 4G: मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी itel ने अपना नया कीपैड फोन भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2 हजार रूपए से भी कम है। यह फोन 4G फीचर के साथ आता है और इसमें यूट्यूब, यूपीआई का पेमेंट करने की सुविधा भी मिलती है। आपको बता दें, इस फोन का नाम itel Super Guru 4G है। चलिए जानते है इस 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में...

itel Super Guru 4G की कीमत 
itel Super Guru 4G फोन को कंपनी ने 1799 रूपए में लॉन्च किया है। इस फोन में आपको तीन कलर ऑफ्शन  ग्रीन, ब्लैक और डार्क ब्लू दिए गए है। इस फोन को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते है। 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन
2 इंच की डिस्प्ले वाले इस कीपैड फोन में 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में आप वेदर, क्रिकेट और यूट्यूब का लुफ्त उठा सकते है। साथ ही इसमें LetsChat और किंग वॉइस सपोर्ट भी मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं कि आप इसमें बारकोड के जरिये यूपीआई पेमेंट भी कर सकते है। 

आईटेल का यह फोन 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इस फोन में Sokoban, 2048 और Tetris जैसे गेम भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये फोन 2G और 3G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ेः- SAMSUNG Galaxy F15 5G हुआ सस्ता: फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट, ऑर्डर करने के लिए टूट पड़े लोग 

फीचर्स

  • Youtube Support
  • King Media
  • High Speed 4G Connectivity
  • Weather, Cricket, Games on the go
  • LetsChat
  • UPI Support

ये भी पढ़ेः- 335 लीटर के ट्रिपल डोर फ्रिज पर 44% की भारी छूट, फ्लिपकार्ट पर मची लूट  

5379487