Cyber Fraud: सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करते ही खाते से उड़े 20 लाख रुपए, ऑनलाइन फ्रॉड में फंसा पुणे का इंजीनियर 

Online Fraud
X
Online Fraud
IT हब कहे जाने वाले पुणे शहर में इंजीनियर ने 20 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। उसे सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करने पर बड़ी रकम ऑफर की गई थी। 

Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले आपने अब तक देखे होंगे। पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी की जाती है। जब तक लोगों को इस बात का अहसास होता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। उन्हें लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका होता है।

ऐसा ही एक मामला IT सिटी पुणे से सामने आया। यहां एक इंजीनियर को सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करने पर लाखों रुपए का ऑफऱ दिया गया। उसने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद जैसे ही उसने पोस्ट को लाइक किया। उसके खाते से 20 लाख रुपए कट गए।

सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करने का टास्क दिया

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड का है। यहां के आईटी प्रोफेशनल अविनाश कृष्णकुट्टी कुन्नूबराम को मार्च 2023 में अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया। जिसमें अविनाश को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया। अविनाश को कुछ ऑनलाइन टास्क पूरा करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई। सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करने का काम दिया गया था। शुरुआत में उन्हें बड़ी रकम मिली। इससे उसका विश्वास बढ़ गया। उन्होंने काम को जारी रखा।

20 लाख से ज्यादा ट्रांसफर कर दिए, पता होश आया

कुछ दिन बाद धोखेबाज ने अविनाश को टास्क ग्रुप में शामिल करने का लालच दिया। जिसके लिए उन्हें पैसे निवेश करने को कहा। अविनाश ने इसे स्वीकार कर लिया। दिसंबर 2023 के आखिर तक अविनाश ने लगभग 20.32 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अविनाश ने 3 जनवरी को वाकाड पुलिस से संपर्क किया। अविनाश की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 419, 420, 34 के साथ-साथ सायबर एक्ट की धारा 66(सी) और (डी) के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story