UP का मौसम: अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा; 22 जनवरी से बारिश का अलर्ट

Uttar Pradesh today weather update, fog and rain alert in these districts including Ayodhya, Prayagraj
X
UP का मौसम: अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा।
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 21 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा है। 22 जनवरी से बारिश का अलर्ट।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 21 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 70 मीटर तक रही। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सर्द हवा भी चल रही है। फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। इस समय सबसे ठंडा स्थान लखनऊ है जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। झांसी में अधिकांश तापमान सबसे ज्यादा 26.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

इन जिलों में कोहरा
अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और देवरिया में मंगलवार को कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम पलटेगा। 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। उत्तरी पछुआ हवा के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। आगामी दिनों में कोहरा घट भी सकता है। नए पश्चिमी विश्व का असर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अधिक नहीं प्रभावित करेगा।

10 प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमान
लखनऊ 6°C
कानपुर 7°C
आगरा 8°C
वाराणसी 9°C
गोरखपुर 7°C
मेरठ 6°C
झांसी 8°C
बरेली 7°C
प्रयागराज 9°C
सहारनपुर 6°C

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, श्रावस्ती सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के आसपास इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में कोहरा और सर्द हवा भी चलेगी। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story