Logo
UP Paper Leak case: डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, अभिषेक गुप्ता और रोहित पांडेय की मदद से पेपर लीक किया गया था। इसमें डॉक्टर सहित 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

UP Paper Leak case: उत्तर प्रदेश की सिपाही भर्ती और RO-ARO परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेषक (डीजीपी) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए 396 आरोपियों की जाानकारी दी। बताया कि यूपी में पुलिस भर्ती और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके थ्रू पेपर छपकर आने थे।

 इस मामले में मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह पटना में डॉक्टर है।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487