Logo
Lok Sabha Chunav 2024 sixth phase voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में 25 मई को यूपी की 14, हरियाणा की 10 और बिहार की आठ सहित देश की 58 सीटों पर मतदान है। गुरुवार 23 मई को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आजमगढ़ में राजनाथ सिंह व मोहन यादव ने रोड शो करेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 sixth phase voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में 25 मई को देश की 58 सीटों पर मतदान है। इनमें सर्वाधिक 14 सीट यूपी, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चित बंगाल की आठ-आठ सीटें शामिल हैं। गुरुवार 23 मई को शाम 6 बजे प्रचार प्रसार थम जाएगा। यूपी की आजमगढ़ सीट पर भाजपा ने अंतिम दिन फिल्म स्टार सहित पार्टी के तमाम दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है।  

UP की इन सीटों पर मतदान 25 मई को
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, फूलपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बस्ती, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर और मछलीशहर में मतदान है। भाजपा का जोर सपा के गढ़ रहे आजमगढ़ में है। गुरुवार को यहां भोजपुरी एक्टर आम्रपाली दुबे, नरहुआ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रोड शो करेंगे। आजमगढ़ से अखिलेश और मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। 

छठे चरण में 25 मई को यहां भी मतदान 

  • बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान वाल्मीकिनगर और महराजगंज में वोटिंग होगी। 
  • पश्चिम बंगाल के कांथी, घाटल, तामलुक, झाड़ग्राम, पुरूलिया, मेदिनीपुर, बांकुरा, बिशनुपर की लोकसभा सीट भी शामिल हैं। 
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, करनाल, हिसार, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग होनी है। 
  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट, झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर में वोटिंग होनी है। 

यूपी की 14 सीटों पर 164, बिहार की 8 में  89 उम्मीदवार 
25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिन 58 लोकसभा सीटों पर मतदान है। उनमें 900 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। हरियाणा की 10 सीटों पर 239 उम्मीदवार, बिहार की 8 सीटों के लिए 89, झारखंड की 4 सीटों में 96, दिल्ली की 7 सीटों में 166, ओडिशा की 6 सीटों में 65, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों में 81 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में 164 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

5379487