Logo
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर छठी बार मां बनी, 11 महीने पहले बेटी दिया था जन्म। बेटे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है।

Seema Haider: सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार नॉर्मल डिलीवरी हुई और मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

11 महीने पहले बच्ची को दिया जन्म

सीमा ने 11 महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। अब बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। पाकिस्तान में अपने पहले पति से सीमा के चार बच्चे हैं। वहीं, सचिन मीणा से यह उनकी दूसरी संतान है। इस तरह सीमा अब कुल छह बच्चों की मां बन चुकी हैं।

यह भी पढ़े - मैं बच्चे की तरह रोया-गिड़गिड़या लेकिन पैसे …राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी ने सुनाई आपबीती

परिवार में जश्न

बेटे के जन्म की खबर मिलते ही सचिन के घर पर बधाइयों का तांता लग गया। परिवार और पड़ोसियों ने मिठाइयां बांटी। परिजनों का कहना है कि यह उनके लिए भगवान का आशीर्वाद है। डॉक्टरों ने मां और नवजात को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े - सलीम खान को हुआ था माइनर ब्रेन हैम्रेज: डॉक्टर बोले- 'उनकी हालत स्थिर, कल तक वेंटिलेटर से हटाए जाएंगे

2023 से रबूपुरा में रह रही

सीमा साल 2023 से सचिन के साथ रबूपुरा में रह रही हैं। दोनों की प्रेम कहानी पहले भी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर भी यह दंपती सक्रिय है। इनके यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग जुड़े हुए हैं, जहां वे अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े वीडियो साझा करते हैं।

यह भी पढ़े - सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर भावुक हुई कियारा: इमोशनल नोट में लिखा - आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी

PUBG से शुरू हुई लव स्टोरी

सीमा की पहली शादी 2014 में हुई थी, जिसके बाद उनके पति विदेश चले गए। इसी दौरान ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय उनकी मुलाकात सचिन से हुई। मार्च 2023 में दोनों नेपाल में मिले और साथ रहने का फैसला किया। मई 2023 में सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंची।

यह भी पढ़े - सलमान खान की को-स्टार का निधन, अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे की कैंसर से मौत

5379487