Logo
Salim Khan Health update: दिग्गज स्क्रीन राइटर सलिम खान की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज किया गया है और उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टर ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

Salim Khan Health update: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) के स्वास्थ्य को लेकर फैन्स में चिंता बनी हुई थी। 90 वर्षीय सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब उनके डॉक्टर ने साफ किया है कि वेंटिलेटर केवल एहतियात के तौर पर इस्तेमाल किया गया और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने उनकी सेहत पर बड़ी जानकारी दी है।

डॉक्टर ने दी जानकारी

डॉक्टर ने बुधवार दोपहर मीडिया से बातचीत में बताया कि मंगलवार सुबह सलिम को उनके फैमिली फिजिशियन के जरिए अस्पताल लाया गया। शुरुआत में उन्हें कैजुअल्टी वार्ड में एडमिट किया गया, जहां दवाइयां दी गईं और डॉक्टरों ने महसूस किया कि उन्हें ICU में भर्ती करने की जरूरत है। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया।

सलिम खान को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसके लिए उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि वेंटिलेटर का इस्तेमाल केवल सुरक्षा के लिहाज से किया गया था ताकि जांच के दौरान उनकी स्थिति बिगड़े नहीं।

DSA प्रक्रिया सफल रही

डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार को जांच के दौरान पता चला कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैम्रेज (brain haemorrhage) हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को न्यूरोसर्जन ने डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। डॉक्टर ने कहा, "सलीम खान पूरी तरह से फिटर और सचेत थे। थोड़ी बहुत ब्रेन हैमरेज हुई थी, जिसे हम ने मैनेज कर लिया। किसी सर्जरी की जरूरत नहीं है।"

डॉक्टर ने यह भी कहा कि अगर उनकी स्थिति में सुधार जारी रहता है, तो उन्हें कल वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। उन्होंने उम्र को एक अहम फैक्टर बताया लेकिन कहा कि सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर और संतोषजनक है।

फैंस को राहत
सलीम खान के स्वास्थ्य अपडेट ने उनके चाहने वालों को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं। सलिम-जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई कालजयी फिल्में दी हैं, और सलिम खान का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


 

5379487