Logo
दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Salim Khan health: दिग्गज स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। खबर मिलते ही उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान और परिवार के अन्य सदस्य- सलमा खान, हेलेन समेत सभी लोग अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान के फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया।

सोमी अली ने जताई चिंता

उन्होंने लिखा- "सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए, वे एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को संवारने में मदद की और शोले जैसी क्लासिक फिल्म के सह-निर्माता रहे। मेरे लिए, वे एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था के बारे में गहन चर्चाओं में शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

ये भी पढ़ें- Salim Khan की हालत गंभीर: सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर; सलमान खान का परिवार आज जारी करेगा हेल्थ बुलेटिन

सोमी अली अभिनेता सलमान खान के साथ 90 के दशक में रिलेशनशिप में थीं। बीते साल एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद उन्हेंन खान परिवार के सपोर्ट में कई बयान दिए थे जिसके बाद वह लाइमलाइट में आईं।

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी

17 फरवरी को सलीम खआन की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान के ब्रेन में खून के थक्के जम गए और हैम्रेज के कारण उनकी कथित तौर पर सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का: सत्संग सुना, आशीर्वाद लिया; पिछले एक साल में 4 बार वृंदावन धाम गए

सलीम खान के स्वास्थ्य की चिंता में पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। सलमान खान, हेलेन-सलमा खान, अरबाज-सोहेल, अर्पिता समेत परिवार हॉस्पिटल में सलीम खान के स्वास्थ्य की दुआ कर रहा है। बताते चलें, बीते साल 24 नवंबर को सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

 

 

5379487