haribhoomi hindi news
अंबागढ़ चौकी वन क्षेत्र के बागनारा गांव में शनिवार और मंगलवार की रात तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना लिया है। 

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। अंबागढ़ चौकी वन क्षेत्र के बागनारा गांव में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जंगल से लगे एक फार्म हाउस में शनिवार और मंगलवार की रात तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना लिया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ दिनेश पटेल के निर्देश में एसडीओ महेंद्र सिरदार, वन परिक्षेत्र अधिकारी ऐश्वर्य चंद्राकर की टीम गांव पहुंचकर घटना की मॉनेटिंग कर रहे हैं। आम जनजीवन को सुरक्षित रखने तथा जंगली जानवरों में शेड्यूल 1 माने जाने वाले तेंदुआ के जीवन पार्जन को सुरक्षित रखने वन अमला मुस्तैदी के साथ ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं।

7-8 महीने बाद हुई तेंदुए की आमद 
उल्लेखनीय है कि, अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम बागनारा में बीते 7-8 महीने के बाद फिर से वन्य जीव तेंदुए की आमद हुईं है। बीते शनिवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जंगल से सटे एक फार्म हाउस में एक के बाद एक तेंदूआ ने दो पालतू कुत्ता का शिकार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी ऐश्वर्य चंद्राकर की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। फॉरेस्ट अमले ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को  सूचना प्रदान करें। 

जंगल में लगाया जा रहा है ट्रैप कैमरा
बगनारा गांव मे पिछले सात आठ महीने पूर्व वन्य जीव तेंदुआ गांव में लगातार देखा जा रहा था। इस दौरान तेंदुए के द्वारा कोई भी हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया गया था। अचानक शनिवार और मंगलवार रात को जंगल से निकलकर तेंदूए ने एक के बाद एक दो पालतू कुत्तों का शिकार कर लिया। जिसके बाद गांव में दहशत है। फॉरेस्ट अमले के द्वारा घटनास्थल पर ट्रैप कैमरा लगाया गया है। घटना की मॉनिटरिंग वन विभाग के अफसर स्वयं कर रहे हैं।

वन विभाग इलाके में करा रहा मुनादी 
मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में जंगली हाथियों के दंगल के साथ-साथ शेर, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर का आबादी में विचरण के साथ-साथ शिकार करने की खबरें समय-समय पर मिलती रहती है। कुछ दिनों की खामोशी के बाद तेंदुआ के द्वारा बागनारा गांव मे फिर से विचरण करते हुए शिकार करने की पुष्टि हुई है। जान माल की रक्षा के लिए वन विभाग की तरफ से सतर्कता बरतने मुनियादी कराई जा रही है।

रेंज अफसर ने सतर्कता बरतने की दी हिदायत 
इस पूरे मामले को लेकर अंबागढ़ चौकी रेंज अफसर ऐश्वर्य चंद्राकर सतर्कता बरतने की ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है। पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है, गांव में फॉरेस्ट अमला मौजूद है। आम जनजीवन और जंगली जानवर की सुरक्षा के लिए भूमिका निभाई जा रही है। 

7