haribhoomi hindi news
Mohammad Usman arrest in Pakistan : उत्तर प्रदेश के दीपा सराय इलाके से ताल्लुक रखने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ है। वह अभी लाहौर जेल में बंद है। गत वर्ष हुए दंगों के बाद से यहां के कई लोग गायब हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Mohammad Usman arrest in Pakistan : उत्तर प्रदेश के संभल निवासी सख्श पाकिस्तान से गिरफ्तार हुआ है। मोहम्मद उस्मान नाम का यह व्यक्ति संभल के उसी दीपा सराय इलाके का रहने वाला है, जहां पर पिछले महीनों दंगे हुए थे। हालांकि, वह पाकिस्तान कैसे पहुंचा और उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई, यह खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया। जांच एजेसिंया जानकारी जुटा रही हैं। 

उस्मान के गिरफ्तारी की सूचना पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार को दी है। इसमें बताया गया कि उस्मान संभल के दीपा सराय इलाके का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। 

लाहौर जेल में बंद है उस्मान
विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह सूचना देकर उस्मान से जुड़ी जानकारी एकत्रित करने को कहा है। यूपी पुलिस को पाकिस्तान से भेजे गए उस्माान के कागजात भी सौंपे गए हैं। संभल पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर इसकी तफ्तीश कर रही है।

कई करीबियों का लिया नाम 
भारतीय विदेश मंत्रालय को पाक से जो दस्तावेज मिले हैं, उसके अनुसार, उस्मान की गिरफ्तारी साल 2024 में हुई थी। इस समय वह लाहौर जेल में कैद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर जेल में बंद मोहम्मद उस्मान ने संभल में रहने वाले अपने कई करीबियों का जिक्र किया है। उसने एक पूर्व सांसद का नाम भी लिया है।   

संभल दंगों के पाकिस्तानी कनेक्शन
संभल दंगों से पहले भी पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ चुके हैं। यूपी पुलिस ने दावा किया था कि घटना स्थल से पाकिस्तान में बनी कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। वहीं घटना के कुछ दिन बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संभल का एक युवक पाकिस्तान मौलाना से हिंसा मारे गए लोगों से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे।   

AQIS असीम उमर भी इसी इलाके का 
संभल हिंसा के बाद दीपा सराय क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने घर परिवार छोड़कर चले गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके अल कायदा सहित अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका है। अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के प्रमुख मौलाना असीम उमर का संबंध भी इसी इलाके से बताया जा रहा है। 2019 में वह अफगानिस्तान में मारा गया था। 

7