Muslims visit Ram Mandir: रामलला के दर्शन को पहुंचे सैकड़ों मुसलमान, बोले-भगवान श्रीराम हमारे नबी, हम उन्हें अपना पूर्वज मानते हैं

Muslims visit Ram Mandir
X
Muslims visit Ram Mandir
Muslims visit Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में सैकड़ों मुस्लिम भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे। इन मुस्लिम राम भक्तों ने प्रभु श्रीराम को अपना नबी बताया। साथ ही कहा कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं।

Muslims visit Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भारी संख्या में रामभक्त दर्शन को पहुंच रहे हैं। बीते मंगलवार को उस समय लोग दंग रह गए जब मुस्लिम भक्तों की एक टोली रामलला के दर्शन को पहुंची। करीब 250 मुस्लिम राम भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। यह सभी मुसलमान राम भक्त लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या तक पहुंचने के लिए इन सभी मुस्लिम राम भक्तों को करीब 5 दिन का समय लगा। हर दिन करीब 25 किलोमीटर की यात्रा तय करके यह लोग अयोध्या पहुंचे।

'हम अपनी नबी की इजारत करने पहुंचे हैं'
मुस्लिम राम भक्तों ने 25 जनवरी को लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। इन सभी भक्तों ने कहा कि श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। मुस्लिम रामभक्तों ने यह भी कहा कि भगवान राम हमारे नबी है और हम सभी उन्हें अपना पूर्वज मानते हैं। मंदिर में दर्शन करने वाले इन मुसलमान भक्तों ने कहा कि देश में अमन-चैन की दुआ मांगने के लिए दर्शन करने के लिए रामलला के दरबार में पहुंचे हैं। इन भक्तों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी उम्र वर्ग के मुसलमान शामिल थे। इन लोगों ने कहा कि भगवान श्रीराम नबी हैं और हम अपने नबी की इजारत करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

राम मंदिर में लाखों भक्त कर चुके हैं दर्शन
राम मंदिर को आम भक्तों के लिए खोले जाने के महज सात दिनों के अंदर ही लाखों भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। पहले 24 घंटे में ही पांच लाख से ज्यादा लोगों ने मंदिर में दर्शन किए। अयोध्या में रामभक्तों को इतना हुजूम उमड़ पड़ा कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए पहले से तय समय को बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार भक्तों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने के लिए कदम उठा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story